29 गायें जिंदा जलीं, 8 जख्मी (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

कत्लखाने जा रहे ट्रक में लगी भीषण आग, 29 गायें जिंदा जलकर खाक, मौके पर मची चीख-पुकार, ड्राइवर फरार

Kalmeshwar Truck Fire: कलमेश्वर में गायों से भरे ट्रक में अचानक आग लगने से 29 गायें जलकर मरीं और 8 घायल हुईं। चालक फरार, पुलिस ने कई धाराओं में अपराध दर्ज किया।

प्रिया जैस

Illegal Cattle Trade: नागपुर–कलमेश्वर मार्ग पर रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कत्लखाने ले जा रहे मवेशियों से भरे ट्रक में अचानक आग लगने से 37 में से 29 गायें मौके पर ही जलकर खाक हो गईं, जबकि 8 गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच ट्रक क्रमांक एमएच-40-सीडी-5044 काटोल से नागपुर की ओर जा रहा था।

ट्रक में अवैध रूप से 37 गायों को कत्लखाने ले जाया जा रहा था। फेटरी बस स्टैंड के समीप ट्रक का टायर घिसने से उसमें अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और मवेशियों को निकालने का कोई रास्ता नहीं बचा। आग लगते ही ट्रक चालक और मालिक मौके से फरार हो गए।

8 गायों का चल रहा उपचार

ट्रक में मिले दस्तावेजों के अनुसार आरोपी चालक की पहचान नागपुर के टेकानाका महेंद्रनगर निवासी मोहम्मद नासिर मोहम्मद रजा के रूप में हुई है। 112 पर सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल श्रीकांत बोरकर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का पंचनामा करते हुए घायल 8 गायों को राउलगांव गौशाला में उपचार हेतु भेजा।

कत्लखाने ले जाने का अवैध धंधा, हर दिन नई घटना

क्षेत्र में गायों को कत्लखाने ले जाने का अवैध कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इस धंधे को अंजाम देने वाले समय और वाहन बदलकर पुलिस की निगरानी से बचने की कोशिश करते हैं। यह भी आशंका जताई जा रही है कि उन्हें पुलिस पेट्रोलिंग की जानकारी पहले से मिल जाती है, जिससे उनके हौसले और भी बुलंद हो गए हैं।

पुलिस ने दर्ज की कई गंभीर धाराएं

इस मामले में पुलिस ने निम्नलिखित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है। जिसमें पशुओं के साथ क्रूरता, मोटर वाहन अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता, राजमार्ग सुरक्षा कानून, महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम, सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने का अपराध शामिल है। पुलिस निरीक्षक मनोज कालबांडे के मार्गदर्शन में आगे की जांच जारी है।

स्थानीय नागरिकों में आक्रोश

इतनी बड़ी संख्या में गायों के जिंदा जलने की घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने मांग की है कि अवैध रूप से मवेशी ले जाने वाले गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और पेट्रोलिंग को भी मजबूत किया जाए।

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज