नागपुर महिला उद्यमी, जिजाऊ स्मृति शोध संस्थान,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

नागपुर में महिला उद्यमियों को मिलेगा नया मंच, शंकरनगर में जिजाऊ स्मृति शोध संस्थान निर्माण में तेजी के निर्देश

Nagpur Women Entrepreneurs: नागपुर के शंकरनगर में महिला उद्यमियों के लिए ‘जिजाऊ स्मृति शोध संस्थान’ का निर्माण तेज होगा। 36.39 करोड़ की परियोजना के जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

अंकिता पटेल

Nagpur Government Project Women Empowerment: नागपुर शहर की महिला उद्यमियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महानगरपालिका द्वारा शंकरनगर में 'जिजाऊ स्मृति शोध संस्थान' का निर्माण करने की योजना बनाई गई थी। मनपा आयुक्त डॉ.विपिन इटनकर ने बुधवार को इस परियोजना स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों तथा ठेकेदारों को निर्धारित समय के भीतर निर्माण कार्य त्वरित पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने महिला उद्यमियों के लिए बनने वाले इस मार्केटिंग हब और प्रदर्शनी केंद्र (एग्जीबिशन सेंटर) के लिए 36 करोड़ 39 लाख रुपये के संशोधित अनुमान को अपनी मंजूरी दे दी थी। कार्यकारी अभियंता अल्पना पाटणे ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को पूरा करने के लिए राज्य सरकार की ओर से आवश्यक धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है।

5 मंजिला इमारत में मिलेंगी कई आधुनिक सुविधाएं

यह भव्य संस्थान लगभग 3.872 वर्गमीटर के भूखंड पर स्थापित किया जा रहा है जिसमें से 3,387 वर्गमीटर जगह पर मुख्य निर्माण कार्य होगा। यह एक 5 मंजिला इमारत होगी जिसमें महिला उद्यमियों के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई विशेष सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

महिला उद्यमियों के लिए बनेगा एक मंच

इस महत्वाकांक्षी परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहर की महिला उद्यमियों को उनके उत्पादों के लिए एक उपयुक्त बाजार उपलब्ध कराना और उनके व्यापारिक कौशल का विकास करना है। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व महापौर नंदा जिचकर ने कहा कि यह संस्थान शहर की महिला उद्यमियों के लिए एक मजबूत मंच के रूप में उभरेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्थान महिलाओं को सक्षम और सशक्त बनाने की दिशा में एक बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा। मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर के साथ पूर्व महापौर नंदा जिचकर कार्यकारी अभियंता अल्पना पाटणे और उप अभियंता आनंद मोखाड़े मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस तरह की होंगी सुविधाएं

उत्पादों के प्रचार और प्रसार के लिए एग्जीबिशन हॉल (प्रदर्शनी हॉल)। आधुनिक अध्ययन के लिए ई-लाइब्रेरी। कार्यशालाओं (वर्कशॉप) और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए विशेष सभागार। 200 सीटी की क्षमता वाला ऑडिटोरियम और कॉन्फ्रेंस हॉल। व्यवसाय शुरू करने के लिए महिलाओं हेतु कुछ दुकानों के लिए आरक्षित जगह।

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल