नागपुर

आयुष के सुसाइड की मर्डर एंगल से जांच, पैसे के लेन-देन को लेकर चल रहा था विवाद

नवभारत डेस्क

नागपुर. कामठी रोड निवासी आयुष अजय त्रिवेदी (26) ने मंगलवार को तड़के अपने सिर पर गोली मारकर सुसाइड किया था लेकिन पुलिस प्रकरण की जांच मर्डर के एंगल से कर रही है. आयुष के सिर पर लगी गोली ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं आयुष का पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू होने की भी जानकारी सामने आई है.

आयुष की लाश उसके बेडरूम के बेड पर मिली थी. उसके हाथ में पिस्तौल थी. सिर की पिछली तरफ से गोली घुसी लेकिन बाहर नहीं निकली. अब सवाल यह पैदा होता है कि कोई भी व्यक्ति सिर की पिछली तरफ पिस्तौल रखकर गोली कैसे चला सकता है. आमतौर पर जिन्हें सुसाइड करना होता है वह कनपटी पर फायर करते हैं. सिर के पिछले हिस्से पर गन रखकर फायर करना संभव नहीं है. आयुष के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था. यह भी संभावना है कि कोई रात के समय उसके कमरे में घुसा हो. सबसे आश्चर्य की बात यह है कि गोली चलने की आवाज भी किसी को सुनाई नहीं दी. ऐसे में आयुष की मृत्यु को लेकर नया एंगल सामने आ सकता है. पुलिस डॉक्टर और फॉरेंसिक जांच एक्सपर्ट की राय का इंतजार कर रही है.

सभी दिशा में होगी जांच : CP

इस संबंध में सीपी अमितेश कुमार ने बताया कि पुलिस सभी दिशा में प्रकरण की जांच कर रही है. सिर की पिछली तरफ पिस्तौल रखकर फायर करना वाकई में कठिन है लेकिन घटना किन परिस्थिति में हुई यह फिलहाल कहा नहीं जा सकता. डॉक्टर और फॉरेंसिक टीम से राय ली जा रही है जब्त की गई बंदूक की बैलेस्टिक जांच की जाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ खुलासे हो सकते हैं. जानकारी मिली है कि आयुष पैसों के लेन-देन को लेकर परेशान था. इसीलिए आला अधिकारी जांच की निगरानी कर रहे हैं. क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुटी है. पुलिस आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज करने वाली है. अन्य धाराओं के तहत भी कार्रवाई हो सकती है लेकिन फिलहाल कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है.

खापरखेड़ा के अपराधियों से लिया हथियार

सूत्रों का दावा है कि रेत के व्यवसाय में आयुष का खापरखेड़ा के जिम संचालक के साथ 45 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था. 7 दिन पहले ही खापरखेड़ा के अन्ना मोड़ पर कुछ लोगों ने आयुष के साथ मारपीट भी की थी जो पिस्तौल आयुष के पास मिली है वह खापरखेड़ा के ही चर्चित अपराधियों ने बेची थीं. रेत के व्यवसाय को लेकर आयुष का चनकापुर के अपराधियों के साथ भी मिलना-जुलना था. हाल ही में एक अपराधी पर ग्रामीण पुलिस ने प्रतिबंधक कार्रवाई की है.

जानकारी मिली है कि उसी ने 40,000 रुपये में पिस्तौल आयुष को दी थी. बताया जाता है कि आईपीएल के फाइनल मैच में भी आयुष ने किसी बुकी के पास सट्टा लगाया था. अचानक सौदा पलटने के कारण उसे 14 लाख रुपये नुकसान होने की भी जानकारी है. अपराधियों से संबंध हो या क्रिकेट सट्टा आयुष के मोबाइल फोन से कई राज खुल सकते हैं. पुलिस उसके मोबाइल का डाटा भी खंगाल रही है. 

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन