1 सितंबर से बोर्डिंग पास पर नहीं लगेगी मुहर प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

एयरपोर्ट्स पर नहीं लगेगी बोर्डिंग पास की मुहर! 1 सितंबर से विदेश यात्रा होगी और भी आसान

Boarding Pass Stamping: 1 सितंबर से विदेश जाने वाले यात्रियों को इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर मुहर नहीं लगवानी होगी। मोबाइल पर ई-बोर्डिंग पास दिखाकर इमिग्रेशन क्लीयरेंस मिलेगी।

अंकिता पटेल

India Airport Boarding Pass Stamping: देश के हवाई अड्डों से विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें बोर्डिंग पास पर मुहर लगवाने की जरूरत नहीं होगी।

गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाले ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने फैसला किया है कि 1 सितंबर से इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास की स्टैम्पिंग बंद कर दी जाएगी। अब यात्रियों को अपने मोबाइल फोन पर ई-बोर्डिंग पास दिखाना होगा और इमिग्रेशन क्लीयरेंस मिल जाएगी।

लाइन में करना पड़ता है लंबा इंतजार

अधिकारियों के अनुसार इमिग्रेशन ब्यूरो को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बोर्डिंग पास पर मुहर लगने की प्रक्रिया से यात्रियों को परेशानी होती है। कई बार लाइन में लंबा इंतजार करना पड़ता है और समय भी ज्यादा लगता है। इसके अलावा एक और बड़ी समस्या सामने आई थी। कई बार बोर्डिंग पास पर मुहर सही तरीके से नहीं लगती थी या गलत जगह लग जाती थी।

इस वजह से बाद में उस मुहर को पढ़ने में दिक्कत होती थी। इन्हीं सब कारणों को देखते हुए बीओआई ने पूरे मामले की जांच की और फैसला लिया कि अब से देश के सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर बोर्डिंग पास की स्टैम्पिंग अनिवार्य नहीं रहेगी। अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि जो यात्री फिर भी अपने पास प्रिंटेड बोर्डिंग पास रखना चाहते हैं, वे रख सकते हैं। सिर्फ इतना बदलाव होगा कि इमिग्रेशन अधिकारी अब उस पर मुहर नहीं लगाएंगे।

अब नहीं लगाएंगे मुहर

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) पहले से ही तलाशी के दौरान बोर्डिंग पास पर मुहर नहीं लगाता है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह की उड़ानों के लिए सीआईएसएफ ने यह प्रक्रिया कई साल पहले ही बंद कर दी थी। अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि जो यात्री फिर भी अपने पास प्रिंटेड

बोडिंग पास रखना चाहते हैं, वे रख सकते हैं। सिर्फ इतना बदलाव होगा कि इमिग्रेशन अधिकारी अब उस पर मुहर नहीं लगाएंगे, एक और अहम जानकारी यह है कि भारतीय पासपोर्ट रखने वाले यात्रियों के लिए इमिग्रेशन एंट्री और एग्जिट पर मुहर लगाने की प्रक्रिया को भी खत्म करने की योजना है।

यात्रियों की सुविधा के लिए तत्पर PSA

  • जीएमआर यात्रियों की सुविधाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए कार्य कर रहा है।

  • इसी के तहत यात्रियों की यात्रा को सहज और सुखद बनाने के लिए पैसेंजर सर्विस एसोसिएट्स लगातार अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

  • यात्रा के दौरान छोटी-सी सहायता भी यात्रियों के अनुभव को बेहतर बना सकती है।

  • इसी भावना के साथ एयरपोर्ट पर तैनात कर्मचारी यात्रियों की जरूरतों को समझते हुए हर संभव सहयोग के लिए तत्पर हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे