Dr Anil Bonde / File Photo  
नागपुर

आंख मारकर उद्धव का किया अपमान, पूर्व कृषि मंत्री बोंडे ने लिया आड़े हाथ

नवभारत डेस्क

नागपुर. पूर्व कृषि मंत्री अनिल बोंडे ने शिवसेना ठाकरे गुट को जमकर आड़े हाथ लिया. प्रेस-परिषद में उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में अजीत पवार ने आंख मारकर उद्धव का अपमान किया और उनके अपमान के बावजूद उनके शिवसैनिक चुप बैठे हैं. उन्होंने कहा कि मैं भी शिवसैनिक रहा हूं और इसके पहले आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ कि शिवसेना प्रमुख को किसी आंख मारी हो. उन्होंने पूर्व सीएम ठाकरे की उपस्थिति में पूर्व डीसीएम अजीत पवार के हावभाव का उल्लेख करते हुए शिवसेना ठाकरे गुट को आड़े हाथ लिया.

उन्होंने कहा कि देश में आंख मारने वाले अब 2 नेता हो गए हैं, पहले राहुल गांधी और अब अजीत पवार. बोंडे ने कहा कि कोराना और मविआ सरकार के समय राज्य में सारे कार्य सुस्त हो गए थे लेकिन अब शिंदे-फडणवीस सरकार ने विकास को तेज गति दी है और जनहित के निर्णय तत्काल लेकर अमल में किए जा रहे हैं. उन्होंने फडणवीस के बजट को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि सभी वर्ग को राहत देने वाले बजट के विरोध में तो विपक्षी भी कुछ नहीं बोल पा रहे हैं.

विधायकों में विवाद नहीं

भाजपा के सहयोगी विधायकों में विवाद के सवाल पर बोंडे ने कहा कि अमरावती जिले में बच्चू कड़ू और रवि राणा भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को मान्य करते हुए विकास की राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में अंतरधर्मीय विवाह में होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए सरकार लव जिहाद कानून लाने का प्रयास कर रही है. इसके लिए जनजागृति का कार्य किया जा रहा है. 

आश्वासन देकर चले गए पवार

बोंडे ने कहा कि शिंदे-फडणवीस सरकार किसानों के साथ पूरी ताकत से खड़ी है. राकां प्रमुख शरद पवार ने तो काटोल आकर किसानों की मदद की अनेक घोषणाएं की थीं लेकिन सत्ता में रहकर उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया. शिंदे सरकार किसानों पर विशेष ध्यान दे रही है और मदद के लिए भारी प्रावधान किए गए हैं. उन्होंने कहा कि 3 वर्षों में राज्य सरकार नैसर्गिक कृषि पर 1,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी. कृषि पंपों का सोलर ऊर्जाकरण कर बिल बढ़ने नहीं दिया जाएगा. वैनगंगा प्रकल्प व वैनगंगा ग्रिड प्रकल्प पर सरकार गंभीर है. राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं जिसका लाभ राज्य की जनता को मिलेगा.

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग