नागपुर

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, विधायक खोपड़े की शिकायत पर मामला दर्ज

नवभारत डेस्क

नागपुर. सोशल मीडिया पर एक महिला सहित सीएम और डीसीएम के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ विधायक कृष्णा खोपड़े ने पुलिस से शिकायत की. लकड़गंज पुलिस ने ट्विटर पर ‘सार्थक कपाड़ी 1’ नाम से सक्रिय व्यक्ति के खिलाफ विनयभंग और आईटी एक्ट सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

2 मार्च को सोनाली नामक महिला ने खोपड़े को फोन कर बताया कि सार्थक कपाड़ी नामक व्यक्ति ने उनके बारे में ट्विटर पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी की है. उनसे सवाल किया कि ऐसे लोगों को वो ट्विटर पर क्यों फालो करते हैं.

खोपड़े ने जांच की तो सार्थक ने महिला पर बेहद अभद्र टिप्पणी की थी. उनके अलावा सीएम, डीसीएस और भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल के बारे में भी गालीगलौज लिखी थी. उन्होंने शनिवार को सार्थक के खिलाफ लकड़गंज पुलिस स्टेशन में शिकायत की. पुलिस ने मामला दर्ज कर सार्थक की जांच शुरू कर दी है.

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट