नागपुर, घोगली, अधूरी सड़क,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो )  
नागपुर

नागपुर घोगली में 6 महीने से अधूरा निर्माण कार्य बना आफत; आधी खुदी सड़क पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

Nagpur Road Project Work: नागपुर के घोगली में छह महीने से अधूरा सड़क निर्माण बारिश में हादसों का कारण बन रहा है। नागरिकों ने निर्माण कार्य जल्द पूरा कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।

अंकिता पटेल

Nagpur Incomplete Cement Road Project: नागपुर घोगली के हनुमान मंदिर चौक से वासुदेव सेलिब्रेशन, उमिया नागरी सोसाइटी आगे माउंट लिट्रा स्कूल तक सीमेंट मार्ग, गटर लाइन एवं नाली बनाने का काम छह माह पूर्व शुरू किया गया। ठेकेदार ने शुरुआत में निर्माण कार्य के नाम पर इस रास्ते को जगह-जगह से आधा खोदकर रख दिया है।

जो बचा हुआ मार्ग है उस पर भी जगह- जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे आये दिनों वाहन चालक गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। आधा खोदकर रखा हुआ यह रास्ता काफी खतरनाक बन गया है। क्षेत्र के नागरिकों ने पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले एवं बेसा- पिपला नगर पंचायत के मुख्याधिकारी, नपं अध्यक्ष का इस संबंध में ध्यानाकर्षित कर कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की है।

आधी खुदाई, बारिश और गिट्टी... हादसों को खुला न्योता बना सड़क

बारिश का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में रास्ते की आधी खुदाई करके रखना यानी नागरिकों, वाहन चालकों एवं इस रास्ते पर आगे माउंट लिट्रा स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों की जान से खेलने जैसा है। स्कूल के सामने मार्ग पर चारों ओर गिट्टी फैलाकर रखी गई हैं।

आश्चर्य की बात तो यह है कि नगर पंचायत के अधिकारी, पदाधिकारी, इस कार्य को करने वाले ठेकेदार तथा काम पर नियंत्रण रखने की जवाबदारी नगर पंचायत के जिस अभियंता को दी गई उसे इस तरह से नागरिकों की समस्या दिखाई नहीं दे रही है।

हनुमान मंदिर चौक से जय उमिया नागरी सोसाइटी, माउंट लिट्टा स्कूल तक पूरे मार्ग की दुर्दशा हो गई है। मार्ग की स्थिति इस कदर खराब हो गई है कि बारिश के मौसम में गड्डे और खुदा हुआ मार्ग नहीं दिखाई देने पर कभी भी वाहन पलटने से जानलेवा दुर्घटना भी हो सकती हैं।

वाहन चालकों की हो रही मुसीबत

बारिश के मौसम में रास्ते में जगह-जगह जो आधी खुदाई करके रखी गई है उसमें पानी, कीचड़ हो जाता है। घोगली हनुमान मंदिर चौक से आगे कुछ दूरी तक अतिक्रमण के कारण मार्ग काफी संकरा हो गया है। उस पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों की काफी मुसीबत हो रही है।

हनुमान मंदिर के समीप मार्ग संकरा हो जाने से वहां से स्कूल बसे निकलने में भी परेशानी होती है और हर वक्त दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बारिश के मौसम में तो इस रास्ते का भगवान ही मालिक होता है। इस स्थिति से अवगत होने के बावजूद नगर पंचायत एवं ठेकेदार द्वारा इस संबंध में कोई भी उपाययोजना नहीं किया जाना आश्चर्य है।

नागरिकों ने नगर पंचायत मुख्याधिकारी को इस संबंध में पत्र देकर स्पष्ट रूप से कहा है कि बारिश के मौसम में इस आधे अधूरे खोदे गये मार्ग और गड्ढों भरे रास्ते में कोई दुर्घटना होती है तो इसकी पूरी जवाबदारी नगर पंचायत के अधिकारी, पदाधिकारी, ठेकेदार एवं नगर पंचायत के संबंधित अभियंता पर रहेगी।

कार्य स्थल पर बोर्ड ही नहीं लगाया

वर्तमान समय में कछुआ गति से चल रहे इस कार्य को पूरा करने की अंतिम मुद्दत क्या है कितनी राशि का कार्य ठेकेदार को मंजूर किया गया है। इस कार्य के संबंध में शिकायत व सूचना किसे देना है नगर विकास विभाग की सूचना के अनुसार कार्य के स्थल पर बोर्ड लगाना बंधनकारक होने के बावजूद ऐसा कोई भी बोर्ड वहां पर नहीं लगाया गया है।

इसका अर्थ यह है क्या कि नागरिक सिर्फ परेशानियों का सामना करें और उसके बारे में किसी को भी शिकायत नहीं करें, नगर पंचायत ने इस ओर शीघ्र ध्यान देकर इस कार्य के ठेकेदार को तत्काल कार्य के स्थल पर सूचना फलक लगाने और कार्य पूरा करने के निर्देश देने की मांग सचिन धुरत, अतुल खोपे, गणेश बोकडे, रमेश स्वान, गणेश चरपे, सुहास घुरत, चेतन चावडा, संदेश जुननकर, समीर धाबिलिया, प्रणय लांजेवार, गजानन खोपे, वासुदेव लांजेवार, अशोक राऊत, राम सेवतकर आदि ने की है, नगर पंचायत ने इस संबंध में शीघ्र ध्यान देकर ठेकेदार से इस कार्य के संबंध में गंभीरता से पूछताछ करने एवं उसे तत्काल कार्य पूरा करने का आदेश नहीं दिये तो क्षेत्र के नागरिकों ने रास्ता रोको आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग