आईआईएम नागपुर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,(सोर्स: सोशल मीडिया)  
नागपुर

IIM नागपुर में नितिन गुप्ता का संदेश: AI को बनाएं दोस्त, छात्रों को करिअर मंत्र; 'लोग ही आपकी सबसे बड़ी ताकत'

IIM Nagpur Artificial Intelligence: आईआईएम नागपुर में नितिन गुप्ता ने छात्रों से एआई को दोस्त बनाने, सही सवाल पूछने की कला सीखने और करिअर में नेटवर्किंग को सबसे बड़ी ताकत मानने की सलाह दी।

अंकिता पटेल

IIM Nagpur AI in Career Growth: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को अपना दोस्त बनाएं, लेकिन यह हमेशा याद रखें कि लोग ही आपकी असली ताकत बने रहेंगे। यह विचार इन्फो एज वेंचर्स के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नितिन गुप्ता ने व्यक्त किए, वे भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नागपुर में नए एग्जीक्यूटिव एमबीए (हाइब्रिड) बैच 2026-28 के स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

गुप्ता जोमैटो और पॉलिसीबाजार जैसी सफल स्टार्टअप कहानियों से जुड़े निवेश प्लेटफॉर्म का हिस्सा हैं। नेटवर्किंग का महत्व गुप्ता ने चैटजीपीटी के बुनियादी उपयोग से आगे बढ़कर विशेष एआई उपकरणों को सीखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भविष्य उनका है जो एआई से सही सवाल पूछना जानते हैं।

इसलिए सही प्रश्न पूछने की कला सीखें वरिष्ठ स्तर पर नेटवर्किंग के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि करिअर में विकास केवल एआई द्वारा तैयार किए गए रिज्यूमे या डिजिटल प्रोफाइल से नहीं होता। रिश्ते बनाना और एक मजबूत नेटवर्क होना बेहतर अवसर ला सकता है, जो शायद एआई-जनरेटेड सीवी न कर पाए, आखिरकार, लोग ही आपकी ताकत हैं।

अगले कुछ वर्षों में दुनिया का नेतृत्व करेगा भारत

आईआईएम नागपुर के निदेशक डॉ. भीमराय मेत्री ने नए वैच का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतिभागियों ने बहुत ही महत्वपूर्ण समय पर इस कार्यक्रम को चुना है। उन्होंने कहा कि भारत अगले कुछ वर्षों में दुनिया को नेतृत्व देने जा रहा है।

ऐसे समय में आईआईएम जैसे प्रमुख संस्थान से प्रबंधन कौशल सीखना आपके करिअर के लिए सबसे अच्छे निर्णयों में से एक है। डॉ. प्रशांत गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया, जबकि डॉ. अपूर्व खरे (अध्यक्ष एग्जीक्यूटिव एमबीए) ने पाठ्यक्रम की संरचना और शैक्षणिक अपेक्षाओं के बारे में जानकारी दी।

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद