2 चोरों को हुड़केश्वर पुलिस ने गिरफ्तार किया  फोटो सोर्स- नवभारत
नागपुर

नागपुर: ATM में पट्टी चिपकाकर पैसे उड़ाने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 41 ग्राहकों को ऐसे बनाया शिकार

Nagpur ATM Fraud: नागपुर के हुड़केश्वर में ATM के कैश डिस्पेंसर पर प्लास्टिक पट्टी चिपकाकर लाखों रुपये उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश। पुलिस ने कानपुर और जबलपुर के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

प्रमोद यादव

 Nagpur Crime News: नागपुर में एटीएम मशीन में पट्टी चिपकाकर ग्राहकों का पैसा उड़ाने वाले 2 चोरों को हुड़केश्वर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में कानपुर निवासी सतीश गोरेलाल राजपूत और जबलपुर, निवासी धर्मेंद्र राजकपूर शाहू का समावेश है।

कुछ दिन पहले पुलिस ने हुड़केवर की कैनरा बैंक शाखा की प्रबंधक दिव्यांशा सीताराम मीना की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि 12 से 14 सितंबर के बीच अज्ञात आरोपी ने कैनरा बैंक की एटीएम मशीन के कैश डिस्पेंसर पर प्लास्टिक की पट्टी चिपकाई, ग्राहक अपना कार्ड तो स्वाइप करते थे, लेकिन रकम बाहर नहीं आती थी। बाद में आरोपी पट्टी हटाकर रकम निकाल लेते थे। 

पुलिस ने एटीएम की जांच की

इस तरह 41 ग्राहकों के 1.52 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं। बैग की जांच करने पर काले रंग की 5 पट्टी, टेप, फेवीक्विक, कैची और विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड मिले।

पुलिस ने एटीएम की जांच की तो मशीन के कैश डिस्पेंसर पर पट्टी दिखाई दी। अधिक पूछताछ करने पर सतीश ने अपने साथी धर्मेंद्र के साथ मिलकर एटीएम से कैश उड़ाने की जानकारी दी। पुलिस ने धर्मेंद्र को सीताबर्डी से गिरफ्तार किया।

फुटेज में संदिग्धों की हलचल और ATM के कैश डिस्पेंसर के साथ

नागपुर जिले में एटीएम मशीन में पट्टी चिपकाकर ग्राहकों का पैसा उड़ाने वाले 2 चोरों को हुड़केश्वर पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कई एटीएम सेंटरों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में संदिग्धों की हलचल और एटीएम के कैश डिस्पेंसर के साथ छेड़छाड़ करते हुए दृश्य कैद हुए।

इसी आधार पर पुलिस ने अपना मुखबिर नेटवर्क सक्रिय किया और गुप्ता सूचना के आधार पर जाल बिछाकर पहले सतीश को हिरासत में लिया। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए गिरोह के दूसरे सदस्य धर्मेंद्र के ठिकाने का खुलासा किया, जिसके बाद सीताबर्डी इलाके से उसकी भी गिरफ्तारी संभव हो सकी।

अंतरराज्यीय गिरोह होने का संदेह, जांच जारी 

हुड़केश्वर पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी अलग-अलग राज्यों (उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश) के रहने वाले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वे किसी बड़े अंतरराज्यीय एटीएम फ्रॉड गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं।

आरोपियों का तरीका-ए-वारदात काफी शातिराना था, जिससे आम लोग आसानी से झांसे में आ जाते थे। पुलिस अब दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की तैयारी में है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने शहर या राज्य के अन्य किन-किन इलाकों में इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है।

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम

क्या CEC अकेले ले सकते हैं बड़े फैसले? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC

संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द, UP पर 10 लाख जुर्माना

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक, CEC को 'मोदी सरकार की कठपुतली' कहा; इस्तीफे की मांग की