हिट एंड रन के तीन खौफनाक हादसे  प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

नागपुर में 24 घंटे में हिट एंड रन के 3 मामले, निजी कंपनियों के 3 कर्मचारियों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Nagpur Hit and Run Case: नागपुर शहर में पिछले 24 घंटे में हिट एंड रन के तीन खौफनाक हादसे सामने आए हैं। एमआईडीसी और पारडी क्षेत्र में अज्ञात वाहनों की टक्कर से 3 लोगों की जान चली गई।

प्रमोद यादव

MIDC Nagpur Accident: नागपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से शहर में हिट एंड रन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अज्ञात वाहन चालकों की टक्कर से लोगों की जान जा रही है। 24 घंटे के भीतर शहर में हिट एंड रन के 3 मामले सामने आए जिसमें निजी संस्थानों में काम करने वाले 3 लोगों की मौत हो गई। 2 हादसे एमआईडीसी और 1 पारडी थानांतर्गत हुआ।

नागपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है। पहली घटना एमआईडीसी थानांतर्गत हिंगना रोड के राजीवनगर बस स्टॉप के पास हुई। मृतक लालबर्रा, बालाघाट निवासी मुकेश रूपचंद कणसरे (30) बताया गया। वह एमआईडीसी की निजी कंपनी में काम करता था।

सोमवार की रात 10.15 बजे के दौरान एमआईडीसी थाने के बीट मार्शल परिसर में गश्त कर रहे थे। रॉयल होटल के सामने पुलिस को मुकेश जख्मी अवस्था में दिखाई दिया। उसे उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने जांच करते ही मृत घोषित कर दिया। जांच-पड़ताल में अज्ञात वाहन चालक द्वारा टक्कर मारे जाने का पता चला। पुलिस ने मुकेश के परिजनों को सूचना दी और उसके रिश्तेदार शैलेंद्र बसेने की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

काम पर जाते समय महिंद्रा शोरूम के सामने हुआ हादसा

नागपुर जिले में तीसरी घटना मंगलवार की सुबह 9.30 बजे के दौरान सेंट्रल एमआईडीसी रोड पर हुई। मृतक बगदादीनगर, झिंगाबाई टाकली निवासी एजाजुद्दीन अमानुद्दीन काजी (40) बताए गए। एजाज हिंगना एमआईडीसी की फायब्रोमैक्स कंपनी में काम करते थे।

रोज की तरह मंगलवार को अपनी मोटरसाइकिल क्र. MH.40-AN. 9971 से काम पर जाने के लिए निकले। सेंट्रल महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम रोड पर महिंद्रा शोरूम के सामने अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया।

स्थानीय नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एजाज को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने जांच करते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एजाज के साले एहफाज खान की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नागपुर-जबलपुर आउटर रिंग रोड का मामला

  • दूसरी घटना पारडी थानांतर्गत नागपुर-जबलपुर आउटर रिंग रोड पर पगारिया बिल्डिंग के पास हुई। मृतक लखीमपुर, यूपी निवासी प्रद्युमन सिंह हीरालाल सिंह (26) बताया गया।

  • वह कलमना के धारगांव में स्थित सीएम कोल्ड स्टोरेज में काम करता था और वहीं रहता था। सोमवार की रात 9.30 बजे के दौरान ईदी बाइक से आउटर रिंग रोड होते हुए कंपनी में जा रहा था।

  • पगारिया बिल्डिंग के समीप अज्ञात चारपहिया चाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी और फरार हो गया।

  • प्रद्युमन को उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके सहयोगी पवन सिंह चौहान की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप