भारी वाहन तोड़ रहे हाइट बैरियर (फाइल फोटो) 
नागपुर

बर्डी फ्लाईओवर पर हाइट बैरियर तोड़ रहे भारी वाहन, हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान, सरकार को जारी नोटिस

SitaBuldi Flyover: बर्डी फ्लाईओवर पर भारी वाहन लगातार हाइट बैरियर को तोड़ते नजर आ रहे है। इस मामले में हाई कोर्ट ने खुद संज्ञान लेते हुए सरकार को नोटिस जारी किया है।

प्रिया जैस

Nagpur Flyover: बर्डी फ्लाईओवर पर धड़ल्ले से भारी वाहनों की आवाजाही जारी है। यहां तक कि कई बार इन भारी वाहनों के चालकों द्वारा हाइट बैरियर तक तोड़े गए हैं। इन भारी वाहनों की आवाजाही के कारण फ्लाईओवर पर मंडरा रहे खतरे पर हाई कोर्ट की ओर से संज्ञान लिया गया। इसके बाद पुलिस तथा पीडब्ल्यूडी को प्रतिवादी बनाकर इसे जनहित याचिका के रूप में स्वीकार कर लिया गया।

साथ ही कोर्ट ने अधिवक्ता आशीष चवरे को अदालत मित्र के रूप में नियुक्त किया। शुक्रवार को इसे याचिका के रूप में प्रेषित किए जाने के बाद न्यायाधीश अनिल किल्लोर और न्यायाधीश रजनीश व्यास ने राज्य सरकार और मनपा सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब दायर करने के आदेश दिए।

नहीं रूक रही आवाजाही

फ्लाईओवर पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण न केवल दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है बल्कि फ्लाईओवर के लिए भी एक खतरा बना हुआ है। भारी वाहनों द्वारा हाइट बैरियर तोड़े जाने की कई बार घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि इसे लेकर कार्रवाई तो की गई किंतु भारी वाहनों की आवाजाही रुकने का नाम नहीं ले रही है।

भिड़ा था पेट्रोल टैंकर, टली थी अनहोनी

हाल ही में कृपलानी टर्निंग के छोर से शुरू हो रहे फ्लाईओवर पर लगे हाइट बैरियर से एक निजी कम्पनी का पेट्रोल टैंकर जा भिड़ा था। टैंकर में भारी मात्रा में पेट्रोल मौजूद था। भिड़ं‍त इतनी भयावह थी कि हाइट बैरियर को तोड़ते हुए टैंकर आगे बढ़ गया था और इसकी वजह से वह फंस गया था।

आम तौर पर इस तरह की घटना होने पर पेट्रोल भरे टैंक में आग लगने की संभावना रहती है किंतु इसमें आग नहीं लगने के कारण अनहोनी टल गई थी। इस टैंकर को निकालने के लिए पुलिस और मनपा के अग्निशमन विभाग को भारी मशक्कत करनी पड़ी थी। कई घंटों की मेहनत के बाद हाइट बैरियर को पूरी तरह से निकालने के बाद टैंकर को सुरक्षित अलग किया गया किंतु लंबे समय तक फ्लाईओवर का यातायात बाधित रहा।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा