नागपुर गर्मी, रेड अलर्ट, (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर में आग उगलती गर्मी, पारा 45 पार, 21 मई तक रेड अलर्ट; प्रशासन ने दी चेतावनी

Nagpur Heatwave: नागपुर और विदर्भ में भीषण गर्मी का असर बढ़ गया है। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने पर 21 मई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अंकिता पटेल

Nagpur Heatwave Red Alert: नागपुर बीते 2-3 दिनों से सिटी तप रही है। शुक्रवार को तो पारा 45 डिसे पर पहुंच गया। एक ओर जहां सिटी तप रही है तो वहीं संपूर्ण विदर्भ हॉट हो गया है। आसमान से तो मानों आग ही बरस रही है। इसे नौतपा की आहट माना जा रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सिटों का अधिकतम तापमान 45 डिसे दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था।

वहीं न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक रहा। शुक्रवार अधिक गर्म रहा जहां 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 15 से 21 मई तक इसी प्रकार का मौसम बने रहने की संभावना है। 21 मई तक विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। पारा 45 या उससे अधिक दर्ज हो सकता है। जिला प्रशासन ने नागरिकों को अधिक सतर्क रहने की अपील की है। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है।

बूंदाबांदी ने दी कुछ राहत

तपती सिटी को शाम के समय जरूर हल्की सी राहत मिली। 4 बजे के करीब आसमान में बादल छाये और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। कुछ समय के बाद लेकिन इससे उबालती उमस बढ़ गई। आर्द्रता बढ़ने से उमस काफी बढ़ गई। लोग गर्मी और चिपचिपाहट से बेहाल रहे। बाहर निकलने वालों के चेहरे धूप और गर्म हवाओं से झुलसते नजर आए।

4 जिले 45 के पार

विदर्भ में नागपुर के साथ अमरावती 45.6 डिसे, अकोला 45.4 और वर्षा का अधिकतम तापमान 45.5 दर्ज किया गया। व्वतमाल में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इसके बाद ब्रम्हपुरी में 43.3 और चढ़पुर में 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, गोंदिया का तापमान सबसे कम 40 डिग्री रहा जबकि बुलढाना में 41.5 डिग्री सेल्सियस साथमान दर्ज किया गया।

काम के नहीं रहे कूलर

पिछले कुछ वर्षों से नागपुर का तापमान लगातार सामान्य से अधिक बढ़ रहा है। दुनिया के सबसे गर्म 10 शहरों में भी नागपुर का नाम दर्ज किया गया, यहां की गमीं इतनी तेज है कि घरों में लगे कूलर भी बेअसर साबित हो रहे हैं। एसी भी कुछ ही समय में गर्म हवा देने लगते हैं।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Captain Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र