तीसरे दिन भी भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड में आग की तपिश बरकरार। (सौैजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur News: तीसरे दिन भी भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड में आग की तपिश बरकरार, चारों ओर से पानी की बौछार, 24 घंटे डटे हुए दमकलकर्मी

भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड में पिछले शनिवार को लगी भीषण आग का प्रकोप तीसरे दिन भी कम नहीं हुआ है। हालांकि आग की लपटें अब दिखाई नहीं दे रहीं, फिर भी कचरे के ढेर में भीतर ही भीतर सुलग रही आग से धुआं लगातार निकल रहा है।

आंचल लोखंडे

नागपुर: भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड में पिछले शनिवार को लगी भीषण आग का प्रकोप तीसरे दिन भी कम नहीं हुआ है। हालांकि आग की लपटें अब दिखाई नहीं दे रहीं, फिर भी कचरे के ढेर में भीतर ही भीतर सुलग रही आग से धुआं लगातार निकल रहा है, जिससे वातावरण विषैला होता जा रहा है। दमकल विभाग के कर्मी चारों ओर से पानी की बौछार करके आग को फैलने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, आग को पूरी तरह बुझाने में अभी 10 से 12 दिन और लग सकते हैं। यह डंपिंग यार्ड प्रतिदिन 1300 से 1400 मीट्रिक टन कचरा जमा करता है। सालों से जमा यह कचरा अब पहाड़ बन चुका है। आग लगने के बाद इन पहाड़ों से जहरीली गैसें निकल रही हैं, जिससे आसपास के नागरिकों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

3 शिफ्टों में दमकलकर्मी 24 घंटे तैनात हैं।

शनिवार दोपहर 1:30 बजे लगी आग के बाद पास के रहवासी क्षेत्रों को खाली कराया गया था। लगातार उठ रहे धुएं के कारण दमकल विभाग का ऑपरेशन तीसरे दिन भी जारी है। विभाग के अधिकारी अकलीम शेख ने बताया कि छह दमकल गाड़ियों और तीन शिफ्टों में 90 से अधिक कर्मचारी तैनात हैं। वाठोडा, कळमना, लकड़गंज, सिविल लाइन, सुगतनगर और त्रिमूर्ति नगर से मंगाई गईं दमकल गाड़ियाँ आग पर काबू पाने में लगी हैं। हर शिफ्ट में लगभग 30 कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

कुओं और ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की आपूर्ति

घटनास्थल पर पानी की लगातार जरूरत को देखते हुए पास की कॉलोनियों के कुओं से पानी भरकर लाया जा रहा है। साथ ही मनपा के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से भी टैंकरों के जरिए पानी पहुंचाया जा रहा है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप