Highlights
उमरेड रोड के हरपुरनगर में 19 एकड़ पर टेक्सटाइल पार्क और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स प्रस्तावित है।
म्हाडा के अनुसार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने परियोजना को मंजूरी दी है।
जमीन की कीमत 180 करोड़ रुपये बताई गई है; 35 करोड़ रुपये का भुगतान पहले हो चुका है।
Subhash Road Textile Park Nagpur: नागपुर जिले के उमरेड रोड हरपुरनगर में निर्मल नगरी से सटकर 19 एकड़ भूमि पर टेक्सटाइल पार्क व कमर्शियल काम्प्लेक्स बनाया जाएगा। इसमें स्पोर्ट्स सिटी का स्वरूप भी दिया जाएगा। बुनकरों और कामगारों के लिए इसमें आवासीय और कमर्शियल ढांचा तैयार किया जाएगा।
महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) द्वारा इस परियोजना को जमीन पर उतारा जा रहा है। म्हाडा ने इसके लिए काम में तेजी दिखाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस परियोजना के लिए हाल ही में कई अहम बैठके आयोजित हुई हैं।
महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) नागपुर के अनुसार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। निश्चित ही या भव्य परियोजना जल्द ही धरातल पर आकर लेगी। महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) नागपुर के अनुसार वर्ष 2016 में इस परियोजना का प्रस्ताव बना था लेकिन जमीन हस्तांतरण को लेकर मामला लंबित होता चला गया।
इस परियोजना के लिए आवश्यक 19 एकड़ भूमि को 180 करोड़ रुपये में मंजूरी प्रदान की गई। इसके तहत वर्ष 2016 में ही म्हाडा ने 35 करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया था। अब म्हाडा की तरफ इसके लिए 145 करोड़ रुपये का बकाया है।
म्हाडा के अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण इसके भुगतान के तैयार है और जल्द ही जमीन हस्तांतरण के लिए सारी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली जाएंगी। जमीन मिलते ही म्हाडा इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर देगा। संभावना हैं कि यह प्रोजेक्ट नागपुर शहर के तेजी से विकसित होते इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूती देगा।
वहीं कपड़ा व्यवसाथियों, स्थानीय बुनकर एसोसिएशन की मांग पर सुभाष रोड स्थित 1 एकड़ में निर्माणाधीन टेक्सटाइल को मार्च 2028 में तैयार करने का लक्ष्य म्हाडा ने रखा है।
म्हाडा के अनुसार इस प्रोजेक्ट का बजट भी काम कर दिया जाएगा, 650 करोड़ रुपये की लागत में इस 13 मंजिला इमारत में बुनकरों के लिए करीब 600 दुकाने विकसित की जाएंगी।
हरपुरनगर में टेक्सटाइल पार्क के काम्प्लेक्स के लिए 19 एकड़ भूमि के हस्तांतरण का प्रस्ताव जल्द ही आगे बढ़ने की उम्मीद है, इसके लिए मंजूरी मिल गई है। बकाया राशि का भुगतान करने के लिए म्हाडा ने तैयारी कर ली है। यहां बुनकरों और कामगारों के लिए आवसीय, कमर्शियल सुविधाएं होंगी, वहीं सुभाष रोड पर निर्माणाधीन टेक्सटाइल पार्क मार्च 2028 में पूर्ण हो जाएगा।डॉ.विजय इंगोले, मुख्य अधिकारी, म्हाडा, नागपुर