गुढ़ी पाड़वा का बाजार (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

गुढ़ीपाड़वा पर बाजारों में बरसेगा धन! सोना ₹2,700 हुआ सस्ता, छुट्टियों में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री ऑफिस

Gudi Padwa 2026 Nagpur: नागपुर के बाजार में धनवर्षा! सोना ₹2,700 और चांदी ₹8,600 सस्ती। रियल एस्टेट और ऑटोमोबाइल सेक्टर में ऑफर्स की बौछार। रजिस्ट्री ऑफिस भी रहेंगे खुले।

प्रिया जैस

Gold Price Drop Gudhi Padwa: गुढ़ीपाड़वा को लेकर मार्केट के साथ ही सिटी के विविध शोरूम्स में अच्छी-खासी हलचल नजर आ रही है। ऑफर्स की बौछार ने ग्राहकों का उत्साह बढ़ा दिया है। महाराष्ट्रीयनों के लिए गुढ़ीपाड़वा एक पवित्र दिन होता है।

इस दिन को विवाह, गृह प्रवेश या नये व्यापार के उद्घाटन के साथ सोना, चांदी, वाहन या संपत्ति की खरीदी को शुभ माना जाता है। त्योहार के लिए खरीदी का उत्साह चरम पर नजर आ रहा है। लोगों के इसी उत्साह को देखते हुए लगता है कि गुरुवार को गुढ़ीपाड़वा के शुभ मुहूर्त पर मार्केट में जमकर धन बरसेगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स पर मिल रही छूट

गुढ़ीपाड़वा पर गोल्ड व ज्वेलरी की खरीदारी के साथ ही भाग्य जगाने के अन्य अवसर भी हैं। ग्राहक प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं, इसलिए रियल एस्टेट कंपनियां भी जबरदस्त ऑफर दे रही हैं। आशियाना के सपने को सच करने के लिए हर फ्लैट, डुप्लेक्स व विला लेने के लिए मॉड्यूलर किचन मुफ्त के साथ अन्य विशेष ऑफर्स की पेशकश की जा रही है। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में नये आइटम की भरमार है। फ्रिज, एलईडी, एलसीडी, वॉशिंग मशीन के अलावा मोबाइल कम्पनियों ने नए फीचर्स और ऑफर्स के साथ उत्पादों को उतारा है। बर्तन बाजार का हाल भी कुछ ऐसा ही है। स्टील, एल्युमीनियम और पीतल के पूजन सेट, टंकियां, डिनर सेट, वॉयलर, थाली, गिलास समेत तमाम बर्तनों की रेंज रखी गई है, जिसकी शुभ मुहूर्त पर जमकर खरीदी होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

ऑटोमोबाइल मार्केट में बहार

ऑटोमोबाइल मार्केट में बूम लाने के लिए गुढ़ीपाड़वा पर कंपनियां एक से बढ़कर एक ऑफर लाई हैं। कोई बाइक और कार की खरीदी पर फ्री इंश्योरेंस देने रहा है तो कोई एश्योर गिफ्ट तो कोई वाहन के साथ फ्री एसेसरीज दे रहा है। लोगों ने इसका फायदा उठाने की पूरी तैयारी कर रखी है। शुभ मुहूर्त पर वाहन घर लाने के लिए लोगों ने 15 से 20 दिन पहले ही गाड़ियां बुक करा ली थी।

छुट्टियों के दिन भी होंगे रजिस्ट्री कार्य

फाइनेंशियल ईयर खत्म होने वाला है और गुढ़ीपाड़वा के शुभ मौके पर प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की भीड़ को देखते हुए राज्य सरकार ने इस बारे में एक जरूरी फैसला लिया है। महाराष्ट्र राज्य, पुणे के रजिस्ट्रेशन महानिरीक्षक व स्टाम्प नियंत्रक रवींद्र बिनवडे ने राज्य के सभी सब-रजिस्ट्रार और जिला स्टाम्प कलेक्टर के कार्यालय 26, 28, 29 और 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद कार्यरत रहेंगे।

त्योहार से पहले सोना-चांदी ने दी राहत

ज्वेलरी शोरूम्स में तो ऑफर्स बेमिसाल हैं। इसमें जैसा खरीदार वैसा ऑफर है। इन ऑफर्स को सोना और चांदी की गिरती कीमतों ने और ज्यादा आकर्षित कर दिया है। त्योहार के एक दिन पूर्व ही सोना 2,700 रुपये सस्ता होकर 1,54,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया तो वहीं चांदी 8,600 रुपये की गिरावट के साथ 2,48,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। त्योहार के दिन इसमें और अधिक गिरावट की उम्मीद व्यापारियों के साथ ग्राहक लगा रहे हैं।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की