वोटर की प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स-सोशल मीडिया
नागपुर

नागपुर संभाग में 2.55 लाख स्नातक मतदाता, 445 मतदान केंद्र, जानें किस जिले में कितने वोटर

Nagpur Graduate Constituency Election: नागपुर संभाग स्नातक चुनाव के लिए 2.55 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं। बसपा ने कांग्रेस को समर्थन देने की खबरों को अफवाह बताकर खारिज कर दिया है।

प्रमोद यादव

Highlights

  • नागपुर संभाग के छह जिलों में कुल 2,55,603 स्नातक मतदाता पंजीकृत हैं।

  • संभाग में कुल 445 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

  • नागपुर जिले में सर्वाधिक 1,44,466 और गड़चिरोली में सबसे कम 13,608 मतदाता हैं।

  • कुल 14,197 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं।

  • 80 वर्ष से अधिक आयु के 855 मतदाता हैं, जिनमें 721 नागपुर जिले के हैं।

  • बसपा ने स्पष्ट किया है कि वह स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन नहीं दे रही है।

Nagpur Vidhan Parishad Chunav: नागपुर संभाग विधान परिषद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए संभाग के 6 जिलों में कुल 2,55,603 स्नातक मतदाताओं का पंजीयन हुआ है। इनमें 1,47,280 पुरुष, 1,08,301 महिलाएं और 22 अन्य मतदाता शामिल हैं।

इन मतदाताओं के लिए संभाग में कुल 445 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। यह जानकारी चुनाव विभाग ने दी। जिलावार आंकड़ों के अनुसार, नागपुर जिले में सर्वाधिक 1,44,466 मतदाता हैं। यहां 246 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

जिलावार मतदाता और मतदान केंद्र

जिलाकुल मतदातामतदान केंद्र
नागपुर 1,44,466246
चंद्रपुर32,26258
गोंदिया22,17639
वर्धा21,74241
भंडारा21,34935
गड़चिरोली13,60826
कुल 2,55,603445

इसके बाद चंद्रपुर में 32,262, गोंदिया में 22,176, वर्धा में 21,742 और भंडारा में 21,349 मतदाता हैं। गड़चिरोली जिले में सबसे कम 13,608 मतदाता पंजीकृत हैं। मतदाताओं की संख्या के अनुपात में जिलावार मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। चंद्रपुर में 58, वर्धा में 41, गोंदिया में 39, भंडारा में 35 और गड़चिरोली में 26 मतदान केंद्र हैं।

14,197 दिव्यांग मतदाता

संभाग में कुल 14,197 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 8,933 पुरुष, 5,262 महिलाएं और 2 अन्य मतदाता शामिल हैं।

वहीं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 855 है। इनमें 738 पुरुष और 117 महिलाएं हैं। इस आयु वर्ग के सर्वाधिक 721 मतदाता नागपुर जिले में हैं।

मतदाताओं का वर्गीकरण

श्रेणीमतदाताओं की संख्या
पुरुष मतदाता 1,47,280
महिला मतदाता 1,08,301
अन्य (तृतीय लिंग) मतदाता22
कुल दिव्यांग मतदाता (PwD)14,197
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाता855

बसपा ने कांग्रेस प्रत्याशी को नहीं दिया है समर्थन

बहुजन समाज पार्टी ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अभिजीत वंजारी को समर्थन नहीं दिए जाने का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रमों के प्रचार में बसपा द्वारा समर्थन दिए जाने की भ्रामक जानकारी उजागर की जा रही है जो सरासर गलत है।

पत्र के अनुसार बसपा ने स्पष्ट किया है कि वह कांग्रेस प्रत्याशी को कोई भी समर्थन नहीं दे रही है। पार्टी की ओर से यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस पक्ष की ओर से साजिश के तहत भ्रम फैलाया जा रहा है जिससे यह भ्रम पैदा हो रहा है कि बसपा कांग्रेस का समर्थन कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाजजनों से अपील की है कि वे काग्रेस पार्टी से किसी भी प्रकार का संबंध न रखें और न ही उसके झांसे में आएं। पत्र में यह भी निर्देश दिया गया है कि पार्टी का कोई भी व्यक्ति कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार या समर्थन न करे।

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी