भाजपा-महायुति के अधिकृत उम्मीदवार घोषित सोर्स- नवभारत
नागपुर

नागपुर स्नातक चुनाव में BJP का शक्ति प्रदर्शन! कोहले के लिए बावनकुले-मुनगंटीवार संभालेंगे मोर्चा

Graduate Constituency Election: नागपुर संभाग स्नातक सीट दोबारा हासिल करने के लिए भाजपा-महायुति ने ताकत झोंक दी है। कोहले के समर्थन में दिग्गजों की टीम उतारी गई है, वहीं कुल 65 पर्चे दाखिल हुए हैं।

प्रमोद यादव

BJP Mahayuti Nagpur Graduate Seat: अपनी खोयी हुई नागपुर संभाग स्नातक चुनाव क्षेत्र की विधान परिषद सीट को किसी भी सूरत में वापस पाने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। सुधाकर कोहले भाजपा-महायुति के अधिकृत उम्मीदवार घोषित के बाद प्रदेशाध्यक्ष रवीन्द्र चव्हाण ने महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा कर एक तरह से फौज ही उतार दी है।

राजस्व मंत्री को इस सीट का चुनाव प्रभारी और पूर्व वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को महायुति का समन्वयक नियुक्त किया है। कोहल को जीत दिलाने के लिए ये 2 मुख्य नेता नियोजन करेंगे। इसके अलावा राज्य मंत्री पंकज भोयर और परिणय फुके को इस सीट के लिए चुनाव सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रवीण दटके चुनाव प्रमुख, दिवे को भी जिम्मेदारी

विधायक प्रवीण दटके को नागपुर स्नातक चुनाव प्रमुख बनाया गया है तथा सुधीर दिवे को चुनाव सह-प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। दिवे नागपुर ग्रामीण, वर्धा, चंद्रपुर शहर व ग्रामीण, गड़चिरोली, भंडारा और गोंदिया में चुनावी समन्वय संभालेंगे। वहीं गिरीश देशमुख को नागपुर शहर के लिए चुनाव सह-प्रमुख नियुक्त किया गया है।

डॉ. उपेन्द्र कोठेकर को विदर्भविभाग का संगठन संपर्क प्रमुख बनाया गया है। उपरोक्त दमदार नेताओं को इस सीट की जिम्मेदारी चुनाव प्रबंधन को व्यापक और प्रभावी संगठनात्मक स्वरूप देने के लिए दी गई है। उम्मीदवार सुधाकर कोहले की जीत के लिए मतदाताओं से व्यापक संपर्क, स्नातक मतदाताओं का संगठन और बूथ स्तर तक प्रभावी चुनावी नियोजन जोर दिया जाएगा।

भाजपा-महायुति ने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न मोर्चों के माध्यम से स्नातक मतदाताओं तक पहुंचने तथा चुनाव में जीत के लिए संगठित प्रयास करने की योजना बनाई गई है। नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में संगठन की ताकत के आधार पर चुनाव का सामना करने और भाजपा-महायुक्ति को जीत दिलाने का संकल्प इस दौरान व्यक्त किया गया।

नागपुर सीट में कुल 65 नामांकन

नागपुर संभाग स्नातक चुनाव क्षेत्र की सीट के लिए नामांकन भरने वालों की संख्या 65 पहुंच गई है। 6 अक्टूबर पर्चा दाखिल करने की अंतिम तारीख थी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कुल 35 नामांकन दाखिल हुए हैं। अब तक कुल 65 नामांकन जमा किए गए हैं।

नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर है। उसके बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कितने उम्मीदवार मैदान में होंगे। बसपा ने चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है लेकिन बसपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व आईआरएस अधिकारी संजय थुल ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

इस अवसर पर बसपा के प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव, जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष सहित बामसेफ के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं वंचित बहुजन आघाड़ी के शहर अध्यक्ष मंगेश वानखेडे ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने स्नातक मतदाता के रूप में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की आवश्यक प्रक्रिया भी पूरी की।

स्नातक मतदाताओं की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा शिक्षित युवाओं, रोजगार, शिक्षा, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चुनाव लड़ने की बात उन्होंने कही।

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी