चंद्रशेखर बावनकुले  (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नागपुर

नागपुर स्नातक चुनाव: 23 अक्टूबर को वोटिंग! कांग्रेस से बंजारी रेस में आगे, BJP में उम्मीदवारी पर सस्पेंस

Maharashtra MLC Election: नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को चुनाव होंगे। कांग्रेस से अभिजीत बंजारी की दावेदारी मजबूत है, भाजपा में टिकट को लेकर कई दिग्गज नेताओं के बीच घमासान है।

प्रमोद यादव

Nagpur Vidhan Parishad Election: विधान परिषद के नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को चुनाव घोषित किया गया है। 6 अक्टूबर को उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किया जाएगा। कांग्रेस में जहां सिटिंग विप सदस्य अभिजीत बंजारी के ही फिर उम्मीदवार होने की प्रबल संभावना है वहीं भाजपा में फिलहाल कुछ तय नहीं हुआ है।

हालांकि मतदाता पंजीयन प्रभारी सुधाकर कोहले को इस सीट से उतारने का आश्वासन दिया गया था। इस संदर्भ में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि उम्मीदवार कौन होगा इस पर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पार्टी का संसदीय बोर्ड निर्णय लेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि पार्टी के हिस्से में आई इस सीट को जीतने के लिए संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जाएंगी। 

संदीप जोशी जोशी भी लगा रहे जोर

बीजेपी में इस सीट के दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। पूर्व विधायक सुधाकर कोहले का नाम अव्वल पर चल रहा है लेकिन उस सीट पर जीत दर्ज कर चुके अनिल सोले ने भी हाल ही अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शक्ति प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी के संकेत दिए हैं।

वहीं संदीप जोशी भी जोर-आजमाइश करते नजर आ रहे हैं। बताते चले कि उन्होंने कुछ समय पूर्व राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर हलचल मचा दी थी लेकिन कुछ दिनों बाद उन्होंने यू-टर्न लेते हुए राजनीति में बने रहने का संकेत दिया था।

चर्चा यह है कि स्नातक चुनाव क्षेत्र नागपुर सीट पर वे भी दावेदारी ठोंक सकते हैं। अचानक ही उनके अधिक सक्रिय हो जाने के चलते यह अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। हमेशा की तरह बीजेपी इस सीट पर उम्मीदवारी को लेकर चौंकाने वाला चेहरा भी दे सकती है।

मतदाता सूचियों की जांच करे कांग्रेस

एसआईआर के संबंध में बावनकुले ने कहा कि लंबे समय से महाराष्ट्र राज्य से बाहर या अन्य स्थानों पर स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके लोगों के नाम, मृत व्यक्तियों के नाम तथा दोहरे नाम मतदाता सूची से हटाने की मांग की जा रही थी।

इसके लिए एसआईआर प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। उन्होंने कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों के बूध लेवल एजेंटों से मतदाता सूचियों की जांच कर आवश्यक सुधार कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल आरोप लगाने के बजाय राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को स्वयं मतदाता सूचियों का सत्यापन करना चाहिए।

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी