पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

नागपुर स्नातक चुनाव: अनिल सोले की बगावत खत्म, चंद्रशेखर बावनकुले ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Nagpur Graduate Election: नागपुर स्नातक चुनाव में पूर्व विधायक अनिल सोले की मान-मनौव्वल के बाद बीजेपी एक्शन मोड में आ गई है। बावनकुले ने कार्यकर्ताओं संग बैठक कर शत-प्रतिशत मतदान की रणनीति बनाई।

प्रमोद यादव

Highlights

  • नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भाजपा ने बैठकों और कार्यकर्ता संवाद की गतिविधियां तेज कीं।

  • सम्मेलन में करीब 84,000 मतदाताओं के पंजीयन की जानकारी दी गई।

  • 1,100 मतदाताओं का पंजीयन कराने वाले कार्यकर्ताओं का सत्कार किया गया।

Chandrashekhar Bawankule BJP Election Campaign: नागपुर स्नातक चुनाव में अनिल सोले की बगावत खत्म होने के बाद अब बैठकों का दौर शुरू हो गया है। पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में कोराडी नैवेद्यम में स्नातक पंजीयन करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन में बताया गया कि कार्यकर्ताओं ने करीब 84,000 मतदाताओं का पंजीयन करवाया। जिन कार्यकर्ताओं ने 1,100 पंजीयन करवाए उनका सत्कार भी किया गया। बावनकुले ने कहा कि अब अधिकृत उम्मीदवार सुधाकरराव कोहले को विजय दिलाने के लिए शत-प्रतिशत मतदाताओं से संपर्क करें।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव सामान्य चुनावों से अलग होता है, इसलिए इसकी प्रकृति और मतदाताओं से संपर्क करने का तरीका समझना बेहद जरूरी है। मतदाताओं से संपर्क साधने की बड़ी जिम्मेदारी पंजीयन करने वाले कार्यकर्ताओं की है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उनके साथ खड़े रहेंगे लेकिन जिन कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं का पंजीयन किया है उन्हें ही संबंधित मतदाताओं के साथ लगातार संपर्क बनाए रखना और वोटिंग करवाना चाहिए।

चंद्रशेखर बावनकुले बोले संगठित होकर करें प्रयास

चंद्रशेखर बावनकुले ने कार्यकर्ताओं से उनकी मेहनत के बल पर भाजपा उम्मीदवार सुधाकरराव कोहले की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठित होकर प्रयास करने की अपील की।

सम्मेलन में भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, चुनाव सह-प्रमुख गिरीश देशमुख और विधायक राजीव पोतदार उपस्थित थे।

इस दौरान स्नातक मतदाता पंजीयन करने वाले कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया गया तथा आगामी चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं से संपर्क की रणनीति और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।

अनिल सोले की टीम के साथ संवाद

इधर, देर शाम पालक मंत्री ने पूर्व विधायक अनिल सोले व उनकी टीम के साथ एक होटल में बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि सोले वरिष्ठ व अनुभवी नेता है। स्नातक चुनाव का उन्हें अनुभव है। उनकी माइक्रो प्लानिंग, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं की टीम अब पार्टी की जीत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि सौले के लौट आने से भाजपा की जीत पक्की हो गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने वादा किया है कि जो गलतियां हुई हैं उन्हें सुधारा जाएगा और पुराने व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पार्टी व संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जाएगी, उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने मतदाता फॉर्म भरवाए है वे अपने दायित्य की हर हाल में पूरा करें।

टीम तैयार कर मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक जाने की अपील करें। अधिक से अधिक मतदान कराने पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अड़चन हो तो सीधे मुझझसे संपर्क कर सकते हैं। बैठक में अनिल सोले, चुनाव प्रभारी, सह-चुनाव प्रभारी व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?