गोरेवाड़ा जू सफारी बुकिंग,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)  
नागपुर

गोरेवाड़ा सफारी बुकिंग में कटौती से पर्यटक परेशान, 18 से घटकर 7 बसें ऑनलाइन; एडवांस टिकट व्यवस्था पर उठे सवाल

Nagpur International Zoo: गोरेवाड़ा जू में ऑनलाइन सफारी बसों की संख्या घटने से पर्यटकों की परेशानी बढ़ी है। एडवांस बुकिंग प्रभावित होने से सफारी टिकट उपलब्धता को लेकर चिंता जताई जा रही है।

अंकिता पटेल

Nagpur Online Safari Bus Reduction: नागपुर बालासाहब ठाकरे गोरेकड़ा अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर देश के सबसे बड़े चिड़ियाघरों में से एक है जो 1,914 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। अपने विशाल खुले मैदानों में सफारी के लिए प्रसिद्ध यह चिड़ियाघर बाघों, तेंदुओं, भालुओं और शाकाहारी जानवरों का घर है। यहां वन्यजीवों के दर्शन के लिए रोजाना सैकड़ों पर्यटक पहुंचते हैं।

बता दें कि अब गोरेवाड़ा में ऑनलाइन जू सफारी बुकिंग की संख्या घटा दी गई है। पूर्व में गोरेवाड़ा जू की ऑनलाइन वेबसाइट द्वारा 18 सफारी बसें उपलब्ध थीं। अब ऑनलाइन में केवल 7 सफारी बसे उपलब्ध रह गई हैं।

ऑनलाइन सफारी बसों की संख्या घटने से पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जू सफारी की कन्फर्म टिकट के लिए पर्यटक एडवांस बुकिंग को प्राथमिकता देते हैं। इससे सफारी 100 प्रश सुनिश्चित हो जाती है। वहीं ऑफलाइन बुकिंग में सफारी बसों की सीटें फुल होने की संभावना बढ़ जाती है।

गर्मी में मायूस लौटने की नौबत

बढ़ते तापमान के साथ तेज दूध और भीषण गर्मी कहर ढा रही है। सुबह से शाम तक गर्मी लोगों को हलाकान कर रही है। ऐसे में यदि पर्यटकों को एसी बसों में सकारी का आनंद लेना हो तो ऑफलाइन बुकिंग पर निर्भर होना पड़ गया है। यदि ऑफलाइन सकारी बसें फूल हो जाएं तो पर्यटकों को भीषण गर्मी से मायूस लौटना पड़ सकता है।

प्रति घंटे केवल 1 बस उपलब्ध

अंतरराष्ट्रीय चिडियावर में सुबह 8:30 बजे से सफारी शुरू हो जाती है। ऑफलाइन बसे हर 15 मिनट में संचालित की जाती है। वहीं ऑनलाइन बुकिंग में बसे हर आधे घंटे में उप्तमा होती थी। अब ऑनलाइन बसी की संख्या घटने के कारण प्रति घंटे केवल 1 बस पर्यटकों के लिए उपलब्ध है।

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप