देवाचंद खियालदासानी, दोपहिया वाहन सोर्स- नवभारत
नागपुर

नागपुर में छात्रा की दर्दनाक मौत, कॉलेज खत्म हुआ, घर के लिए निकलीं, रास्ते में मौत ने रोका

Nagpur Road Accident: नागपुर के गोधनी मार्ग पर बेकाबू ट्रक ने दो इंजीनियरिंग छात्राओं की मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्रा की कुचलकर मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल है।

प्रमोद यादव

Godhani Road Accident: नागपुर जिले के गोधनी रोड पर मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। कॉलेज से घर लौट रहीं 2 इंजीनियरिंग छात्राओं के दोपहिया वाहन को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी।

एक छात्रा ट्रक के पिछले चक्के के नीचे कुचली गई और दूसरी को भी गंभीर चोटें आई। उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल से फरार हुए ट्रक चालक को नागरिकों ने पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट भी की गई।

खबर मिलते ही मानकापुर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लिया। इस घटना से कुछ समय के लिए परिसर में तनाव का माहौल बन गया था। मृतका जरीपटका निवासी मुस्कान देवाचंद खियालदासानी (19) बताई गई।

जख्मी राजलक्ष्मी लोखंडे (19) का उपचार जारी है। दोनों बोखारा में स्थित झूलेलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बी।टेक के द्वितीय वर्ष की छात्रा बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम 5.30 बजे के दौरान कॉलेज खत्म हुआ।

पिछले पहिये के नीचे आई मोपेड

नागपुर जिले के गोधनी रोड से दोनों ई-स्कूटर क्र.एमएच 49-सीए 6573 पर घर जाने के लिए निकली। राजलक्ष्मी वाहन चला रही थी, जबकि मुस्कान पिछली सीट पर बैठी थी।

गौधनी से झंडा चौक की ओर जाते समय नाके के पास ट्रक क्र। एमएच 40-बीजी. 3114 के चालक ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। राजलक्ष्मी बायीं तरफ गिरी, जबकि मुस्कान दायीं तरफ गिरने से ट्रक के पिछले चक्के के नीचे आ गई।

आरोपी ट्रक चालक कपिलनगर निवासी दामोदर सीताराम सहारे (61) घटनास्थल से भाग निकला। स्थानीय नागरिक मदद के लिए दौड़े लेकिन मुस्कान की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मानकापुर पुलिस मौके पर पहुंची, राजलक्ष्मी को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया।

मानकापुर पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत

वहीं पंचनामा के बाद मुस्कान शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कुछ नागरिकों ने ट्रक चालक का लंबी दूरी तक पीछा किया और उसे रास्ते में दबोच लिया, उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट भी की। मानकापुर पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया,

इस घटना से मुस्कान के परिजन गहरे सदमे में हैं, स्थानीय नागरिको का कहना है कि दिनभर इस मार्ग पर रेत से लदे भारी वाहनों की आवाजाही होती है। ट्रक चालक बेहद लापरवाही और तेज गति में वाहन दौड़ाते है और हमेशा जानलेवा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

Jammu-Kashmir Encounter: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, लश्कर कमांडर मूसा ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल