DPC फंड रोकने की मिली चेतावनी, तो जागे BJP नगरसेवक, नागपुर में 3 दिन में कराए 22 हजार पंजीयन

Nagpur Legislative Council Election: नागपुर स्नातक चुनाव में ढिलाई बरत रहे भाजपा नगरसेवकों को जब डीपीसी निधि रोकने की चेतावनी मिली, अंतिम 3 दिनों में रिकॉर्ड 22 हजार नए मतदाताओं का पंजीयन कराया गया।
Nagpur Graduate Constituency
दयाशंकर तिवारी, नागपुर महानगरपालिकासोर्स- सोशल मीडिया,
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Graduate Constituency: नागपुर विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए अधिक से अधिक मतदाता पंजीयन का टारगेट भाजपा नगरसेवकों को दिया गया था लेकिन कुछ नगरसेवकों को छोड़कर अधिकतर के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी थी।

जानकारी के अनुसार, ऐसे नगरसेवकों के क्षेत्र के विकास के लिए डीपीसी की निधि नहीं दिए जाने की धमकी आला नेताओं से मिली तो सभी अंतिम चरण में मतदाता पंजीयन के काम में तेजी से जुटे।

बताते चलें कि सभी नगरसेवकों व पदाधिकारियों को पार्टी ने कम से कम 100 मतदाताओं का पंजीयन कराने का टारगेट दिया गया था लेकिन पार्टी के निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया गया। अंततः पार्टी ने जब डीपीसी की निधि नहीं देने की चेतावनी दी तो अंतिम 3 दिनों में ही करीब 20 से 22 हजार स्नातक मतदाताओं का पंजीयन नगरसेवकों की ओर से किया गया।

चुनाव में पिछली बार सीट खोनी पड़ी थी

पिछले चुनाव में कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने भाजपा से यह सीट छीन ली थी जिसमें अब तक वही काबिज हुआ करती थी। मतदाता पंजीयन नहीं कराने की लापरवाही से तब हार का सामना करना पड़ा था, इसलिए भाजपा ने इस बार सावधानी बरती है।

इसी के तहत मतदाता पंजीयन पर जोर दिया गया। शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुट गए। जनवरी में महानगरपालिका चुनाव के बाद नगरसेवकों को भी मतदाता पंजीयन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

हालांकि नगरसेवकों ने पार्टी के निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया। इसके चलते पार्टी अपेक्षित आंकड़ा हासिल नहीं कर सकी। अंत में निधि रोकने की चेतावनी काम आई और सभी नगरसेवक सक्रिय हो गए।

Nagpur Graduate Constituency
इमारत तैयार, 80% उपकरण भी आ गए, फिर क्यों बंद है नागपुर का डेंटल अस्पताल, CM फडणवीस ने दिया 3 माह का अल्टीमेटम

6 को छोड़ सभी ने 50 प्लस किया पंजीयन

  • जानकारी के अनुसार, स्थायी समिति अध्यक्ष शिवानी दाणी ने करीब 1,000 आवेदन पार्टी को सौपे। विक्की कुकरेजा ने करीब 300 मतदाताओं का पंजीयन कराया। बताया जाता है कि 6 नगरसेवकों को छोड़कर सभी नगरसेवकों ने 50 से अधिक मतदाताओं का पंजीयन कराया है।

  • मतदाता पंजीयन के अंतिम चरण में होने वाली भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए भाजपा ने पार्टी से बाहर के 100 लोगों की एक स्वतंत्र टीम तैनात की थी।

  • उनके सहयोग से पंजीयन प्रक्रिया में तेजी लाई गई पार्टी ने प्रत्येक नगरसेवक को 100 मतदाताओं के पंजीयन का लक्ष्य दिया था।

  • कुछ नगरसेवकों ने 40 से 50 मतदाताओं का पंजीयन कराया। हालांकि 6 नगरसेवक यह लक्ष्य भी हासिल नहीं कर सके।

  • बताया जाता है कि इस परीक्षा में असफल रहे नगरसेवकों को निधि दी जाए या नहीं, इसका फैसला संभवत चुनाव के बाद लिया जाएगा।

पार्टी की ओर से नागपुर शहर में अंतिम 3 दिनों में करीब 20 से 22 हजार मतदाताओं का पंजीयन कराया गया। अब तक शहर में करीब 90,000 मतदाताओं का पंजीयन किया जा चुका है।

दयाशंकर तिवारी, शहर अध्यक्ष, भाजपा

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com