बुजुर्ग से पैसा लूटकर भागे बदमाश सोर्स- AI
नागपुर

नागपुर में दिनदहाड़े बुजुर्ग से 50 हजार की लूट, बैंक से पीछा कर लिफ्ट के पास से बैग छीनकर भागा बदमाश

Nagpur Crime News: नागपुर के गिट्टीखदान क्षेत्र में बैंक से पेंशन निकालकर लौटे रिटायर्ड बुजुर्ग से लिफ्ट के पास 50 हजार रुपये और जरूरी कागजात से भरा बैग लूटकर बदमाश मोपेड से फरार हो गया।

प्रमोद यादव

Highlights

  • नागपुर के गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बैग छीनने की वारदात।

  • सेवानिवृत्त कर्मचारी ज्ञानेश्वर नाईक बैंक से 50 हजार निकालकर घर लौट रहे थे।

  • बैग में नकदी के साथ चेकबुक, पासबुक और PPO बुक रखी थी।

  • आरोपी कथित तौर पर दोपहिया वाहन से फरार हुआ।

Gittikhadan Nagpur Loot Case: नागपुर के गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक लूट की वारदात हुई। बैंक से पेंशन की रकम निकालकर घर लौट रहे बुजुर्ग के हाथों से लुटेरा बैग छीनकर भाग निकला। बैग में नकद 50,000 रुपये और जरूरी दस्तावेज रखे थे। .

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से परिसर में खलबली मच गई। पुलिस ने रेडियंट अपार्टमेंट, नागभूमि सोसाइटी, दीपकनगर निवासी ज्ञानेश्वर नाईक की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

ज्ञानेश्वर शासकीय सेवा से निवृत्त हैं और अपने परिवार के साथ रेडियंट अपार्टमेंट में रहते हैं। उन्हें अपने पेंशन खाते से रकम निकालनी थी। दोपहर 2 बजे के दौरान उन्होंने फ्रेंड्स कॉलोनी परिसर में स्थित इंडियन बैंक के खाते से कुछ रकम विडाँ की। 50,000 रुपये हैंडबैग में रखे और बाकी रकम जेब में रखी थी।

वाहन पर सवार होकर भाग निकला आरोपी

इंडियन बैंक से निकलकर मेन रोड पर गए और घर जाने के लिए ऑटो में सवार हुए, अपार्टमेंट के सामने ऑटो से उतरकर लिफ्ट के सामने पहुंचे ही थे कि 30 से 35 उम्र का आरोपी पीछे से आया। उनके हाथ से बैग छीनकर भाग गया ज्ञानेश्वर उसे पकड़ने के लिए पीछे दौड़े लेकिन संतुलन बिगड़ गया और रास्ते पर गिर गए, आरोपी अपने दोपहिया वाहन पर सवार होकर भाग निकला, बैग में नकद के अलावा चेकबुक, पासबुक और पीपीओ बुक भी रखी थी।

ज्ञानेश्वर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, अनुमान है कि बैंक से ही आरोपी ज्ञानेश्वर का पीछा कर रहा था, अपार्टमेट के सामने उसने अपनी मोपेड पार्क की और दबे पैर उनके पीछे अपार्टमेंट के कंपाउंड में गया।

संभवतः उसने अपनी गाड़ी पहले ही शुरू रखी थी। महज कुछ सेकंड में वह बैग लेकर फरार हो गया। पूरी घटना अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

बैग में नकदी के अलावा चेकबुक भी था

आशंका जताई जा रही है कि आरोपी बैंक से ही बुजुर्ग का पीछा कर रहा था। उसने अपार्टमेंट के बाहर अपनी मोपेड पहले से चालू हालत में खड़ी रखी थी और दबे पांव परिसर में दाखिल होकर वारदात को अंजाम दिया।

बैग में नकदी के अलावा चेकबुक, पासबुक और पीपीओ बुक भी थी। पूरी वारदात अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके फुटेज खंगालकर पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। 

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते