नागपुर हत्या, गिट्टीखदान थाना,(सोर्स: सोशल मीडिया)  
नागपुर

नागपुर में दिनदहाड़े हत्या, घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला; इलाके में दहशत आरोपियों की तलाश जारी

Nagpur Murder Crime News: नागपुर के गिट्टीखदान क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में घुसकर अजय श्रीवास की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

अंकिता पटेल

Nagpur Murder Gittikhadan Police Station: नागपुर गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े हत्या की वारदात हुई। अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से वार कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना गौरखेड़े कॉम्प्लेक्स में हुई। हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। मृतक अजय किशोरीलाल श्रीवास (45) बताए गए। अजय एक फाइनेंस कंपनी के लोन विभाग में काम करते थे।

इसके अलावा प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय भी करते थे। सीताबर्डी परिसर में उनका कार्यालय है। पुलिस के अनुसार, करीब 12 वर्ष पहले घरेलू अनबन के चलते उनकी पत्नी अपने बेटे को लेकर अलग हो गई थी। तब से अजय अपनी मां के साथ किराये के मकान में रह रहे थे। 15 दिन पहले अजय की मां का देहांत हो गया था। शुक्रवार को घर पर तेरहवीं का कार्यक्रम था।

रिश्तेदार और परिचित लोग कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। रात में कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी लौट गए और अजय फिर घर में अकेले रह गए। बताया जाता है कि शनिवार को दोपहर में अजय सीताबर्डी गए थे। अपने दोस्त राहुल नौकरकर के साथ भोजन किया और 2 बजे घर लौटे।

हथियार से किए 8 से 10 वार

कुछ देर घर के बाहर ही बैठे रहे। 3:40 बजे अज्ञात हमलावर घर में घुसे। अजय पर धारदार हथियार से सपासप 8-10 वार किए, अजय ने मंदद के लिए शोर मचाया, तो पड़ोसी उनके घर पहुंचे। अजय खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े थे।

अतड़ियां बाहर आ चुकी थी, लेकिन कोई व्यक्ति घर पर या घर से भागते दिखाई नहीं दिया। घटनास्थल पर ही अजय की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। गिट्टीखदान पुलिस मौके पर पहुंची।

इस्तीफा देने के अधिकार पर विवाद

दिनदहाड़े हत्या की वारदात होने की सूचना मिलते ही ज्वाइंट सीपी नवीनचंद्र रेड्डी, डीसीपी नित्यानंद झा और राहुल माकणीकर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अजय का मोबाइल फोन लॉक होने के कारण यह पता नहीं चल पाया कि वह वारदात के पहले किसके संपर्क में थे। पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही थी। देर रात तक जांच जारी थी और कोई आरोपी पुलिस के हाथ नाहीं लगा था।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी