गणेशोत्सव की धूम फोटो सोर्स- नवभारत
नागपुर

नागपुर में गणेशोत्सव की धूम, पहले दिन बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, करोड़ों के कारोबार की उम्मीद

Nagpur Market Ganesh Chaturthi : नागपुर में गणेशोत्सव की शुरुआत के साथ ही बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। पूजन सामग्री, मिठाइयों और वाहनों की खरीदारी से करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ।

प्रमोद यादव

Nagpur Ganeshotsav Shopping: नागपुर में गणेशोत्सव की शुरुआत के साथ ही शहर में उत्सव का रंग चढ़ने लगा है।  सोमवार से शुरू हो रहे गणेशोत्सव को लेकर रविवार को बाजारों में जमकर खरीदारी हुई।  सुबह से देर शाम तक प्रमुख बाजारों, दुकानों और शोरूम में लोगों की भीड़ देखने को मिली। 

गणपति बप्पा की प्रतिमा से लेकर पूजन सामग्री, सजावटी सामान, मिठाइयों और घर-गृहस्थी की खरीदारी तक लोगों ने जमकर उत्साह दिखाया।  रविवार को शहर में करोड़ों रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है।  गणेशोत्सव के पहले दिन की तैयारियों के लिए लोगों ने रविवार को ही आवश्यक सामान जुटा लिया। 

गणपति स्थापना के लिए आकर्षक प्रतिमाओं के साथ फूल, हार, दुर्वा, नारियल, मोदक सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों की खुब बिक्री हुई।  बाजारों में गणपति प्रतिमाओं के स्टॉल और पूजन सामग्री की दुकानों पर देर रात तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। 

मार्केट में ऑफर्स की बौछार

नागपुर जिले में त्योहारी सीजन का असर आभूषण बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।  ज्वेलरी शोरूम, ऑटोमोबाइल्स, रियल एस्टेट सेक्टर में ग्राहको को आकर्षित करने के लिए विशेष योजनाएं और ऑफर्स दिए जा रहे हैं।  इस शुभ मुहूर्त पर कोई नया घर खरीद रहा है तो कोई वाहन या फिर किसी का ज्वेलरी में उत्साह नजर आ रहा है। 

इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, कपडे, मोबाइल, घरेलू उपकरण और अन्य सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ी है।  गणेशोत्सव के साथ शुरू हुए त्योहारी सीजन ने बाजार में नई ऊर्जा भर दी है।  रविवार की भीड़ ने व्याधारियों के चेहरे पर खुशी ला दी है।  कारोबारियों का कहना है कि गणेशोत्सव, महालक्ष्मी और इसके बाद आने वाले अन्य त्योहारों के कारण बाजार में लगातार खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। 

नागपुर में मिताई और मोदक की जमकर होगी बिक्री गणेशोत्सव के दिन मिठाई बाजार में भी जबरदस्त कारोबार होने की संभावना है।  गणपति बप्या को प्रिय मोदक की विभिन्न किस्में बाजार में तैयार है।  पारंपरिक 'उकडीचे मोदक' के साथ ही पेडा, लहू, बेसन, बूंदी और अन्य मिठाइयों की मांग बढ़ गई है।  दूध की कीमतें बढ़ने से मिठाइयां भी महंगाई का झटका दे रही है।

हजारों वाहन बिकेंगे पर्व पर

नागपुर में गणेशोत्सव और आगामी महालक्ष्मी पर्व को शुभ अवसर मानते हुए बड़ी संख्या में लोग नए वाहन खरीदने की तैयारी में है।  शहर के वाहन शोरूम में ग्राहकों की पूछताछ और बुकिंग का सिलसिला चल रहा है। दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहनों तक विभिन्न मॉडलों की माग बढ़ी है। 

कंपनियों और डीलरी की ओर से भी ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स, एक्सवेज योजनाएं और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि गणेशोत्सव से लेकर महालक्ष्मी पर्व तक वाहनों की विक्री में अच्छा इजाफा होगा, कई परिवारों ने शुभ मुहूर्त में वाहन घर लाने की तैयारी कर ली है।

दिल्ली विधानसभा पीएसी का 'शीश महल' का दौरा, केजरीवाल आवास पर हुए खर्च की होगी जांच; कैमरों के साथ पहुंचेगी टीम

Hindi Diwas 2026: जब सबसे ज्यादा लोग बोलते हैं हिंदी, तो क्यों नहीं मिला राष्ट्रभाषा का दर्जा? पढें पूरी खबर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान