नागपुर में सावन सेलिब्रेशन की धूम, 300 से ज्यादा महिलाओं और बच्चों ने बिखेरा जलवा

Navbharat Angel Ladies Club: नागपुर के अमृत भवन में नवभारत और एंजल लेडीज क्लब का सावन उत्सव संपन्न हुआ। फैंसी ड्रेस, मेहंदी, कुकिंग और मंगलागौर स्पर्धाओं में विजेताओं ने मारी बाजी।
Nagpur Sawan Competitions Winners
नवभारत और एंजल लेडीज क्लब का सावन उत्सव फोटो सोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

Nagpur Sawan Competitions Winners: नागपुर शहर में नवभारत और एंजल लेडीज क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सावन सेलिब्रेशन 2026 अमृत भवन में उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में 300 से अधिक महिलाओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में आर्किटेक्ट झिरो डिग्री लाउंज की संचालिका रेतुजा टापन जैसवाल तथा डॉ. वर्षा सारडा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रही। आयोजन एंजल लेडीज क्लब को संस्थापक एवं संचालिका सविता कार्यक्रम को झिरो डिग्री लाउंज, सीक्वल असावा के नेतृत्व में किया गया। टोयोटा और न्यू एरा हॉस्पिटल का सहयोग मिला।

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर ग्रुप-स्काय नारी शक्ति ग्रुप

नागपुर शहर में नवभारत और एंजल लेडीज क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किड्स फैसी ड्रेस में काव्या अप्पर ब्रांड एंबेसडर रहीं। इसमें अद्विका भडुले ने प्रथम, श्रेया मिश्रा ने द्वितीय तथा स्थवीर भगत ने एस्ट्रोनॉट थीम के साथ तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि श्रेयांश सिद्धार्थ जैन को सांत्वना पुरस्कार मिला।

कुकिंग प्रतियोगिता में मनोरमा कच्छवाह प्रथम, शिवानी चावरे द्वितीय और गीतिका राठी तृतीय रहीं, आइडल मेकअप प्रतियोगिता में सवाली रोशन गणवीर ने प्रथम, रसिका प्रमोद भाकटे ने द्वितीय और शुभांगी शेटे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी स्पर्धा में आयुषी जैन प्रथम, मेहक वर्मा द्वितीय और रुचिका श्रीखंडे तृतीय रहीं। मंगलागौर प्रतियोगिता में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर ग्रुप-स्काय नारी शक्ति ग्रुप ने प्रथम, पर्जन्य सखी ग्रुप ने द्वितीय और रॉकस्टार ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Nagpur Sawan Competitions Winners
नागपुर गणेशोत्सव में आपली बस की स्पेशल सेवा, बाप्पा के दर्शन के लिए हर 5 मिनट में मिलेगी बस

लुक एंड लर्न सेमिनार का भी हुआ आयोजन

नागपुर शहर में नवभारत और एंजल लेडीज क्लब में किड्स फैंसी ड्रेस का निर्णयन मलिका ताज फातिमा और डॉ. गोल्डी संजय येडे ने किया। मंगलागौर प्रतियोगिता का निर्णयन आकाश विजय राव कलामकर और ध्वनि शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट असीफा सय्यद ने विशेष 'लुक एंड लने सेमिनार आयोजित किया। कार्यक्रम के डिजिटल पार्टनर ग्रोथमाइंड्स डिजिटल मार्केटिंग के संचालक फैजल बराडे रहे। एंकर एवं एंटरटेनर डॉ.अंश रांधे ने संचालन किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com