गणेश विसर्जन ड्रोन कैमरे से निगरानी प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

नागपुर में गणेश विसर्जन, 6400 पुलिसकर्मी तैनात, लेजर-डीजे पर बैन, चप्पे-चप्पे पर CCTV की नजर

Nagpur Ganesh Visarjan: नागपुर में अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 6400 पुलिसकर्मियों, ड्रोन और 2958 CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी।

प्रमोद यादव

Nagpur Police Security: नागपुर जिले में अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार को होने वाले गणेश विसर्जन को लेकर नागपुर पुलिस ने सुरक्षा का पुल इंतजाम किया है। सीपी विश्वास नांगरे पाटिल ने मीडिया से चर्चा में विभाग द्वारा की गई व्यवस्था की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शहर में 1,702 सार्वजनिक गणेश मंडलों और करीब 2 लाख से अधिक घरेलू गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के मद्देनजर करीब 6,400 पुलिस अधिकारियों व जवानों का बंदोबस्त लगाया गया है। मनुष्यबल के साथ ही पुलिस ने सभी विसर्जन स्थलों पर सीसीटीची और ड्रोन से निगरानी करने को व्यथा की है। विसर्जन के दौरान भीड़ चाले प्रमुख स्थानों पर लगे 2,958 सीसेटीवी कैमरों के जरिए कमांड कंट्रोल सेंटर से लगतार निगरानी की जाएगी।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी होगी। चर्चा में ज्वाइंट सोपी नवीनचंद्र रेड्डी, डीआईजी विनीता साहू बसंत परदेशी, राजेंद्र दाभाड़े और सभी हॉसोपी उपस्थित थे। सीपी ने कहा कि लेपर साउंड सिस्टम और लेजर बीम लाइट पर प्रतिबंध लागू रहेगा बंबई उच्यन्यायालय और नागपुर खंडपीठ द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार सख्ती लागू की गई है। कानून का पालन करना हर संगठन और नागरिक की जिम्मेदारी है।

नागपुर में 25-26 सितंबर की रात भारी वाहनों पर रोक

नागपुर जिले में विसर्जन जुलूस के मद्देनजर 25 और 26 सितंबर की शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक सभी मागों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। भारी वाहनों की आवाजाही को वैकल्पिक मार्गों से मोड़ा जाएगा।

मॉडल मिल चौक से यातायात रामकुलर और जाधव चौक की ओर, आयाचित मंदिर चौक से जाधव चौक और रमन साइंस पार्क की ओर तथा मौलाना नाटिक चौक और तिलक पुतला चौक से यातायात रमण साइंस की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

कोराडी और गोरेवाड़ा में सबसे ज्यादा विसर्जन

सोपी नवीनचंद्र रेड्डी ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार सार्वजनिक गणेश मंडलों की संख्या में 140 की वृद्धि हुई है। कोराडी और गोरेवाड़ा तालाब में सबसे ज्यादा विसर्जन होंगे, सीताबर्डी, फुटाला, कोराडी, इतवारी, महाल, जाफरनगर, कॉटन मार्केट, गांधी नगर जाफरनगर और भांडेवाड़ी मार्ग पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है।

इसे देखते हुए यातायात विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। कई गणेश मंडलों ने इस बार अपने पारंपरिक विसर्जन मार्ग में बदलाव किया है। कुछ मंडलों द्वारा कोराडी तालाब के बजाय गोरेवाड़ा तालाब और पुलिस लाइन टाकली तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

नागपुर में इन स्थानों पर व्यवस्था होगा विसर्जन

विसर्जन स्थलअपेक्षित प्रतिमाएं
गोरेवाड़ा361
पुलिस लाइन टाकली42
नांदा कोराडी632
कच्छौविसा62
महादेव घाट104
मनपा के कृत्रिम तालाब512
कुल योग1,713

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग 13 पोस्ट पर एक्शन

  • नागपुर पुलिस का लगभग 70 प्रतिशत बल विसर्जन बंदोबस्त में तैनात रहेगा। इसमें पुलिस आयुक्त से लेकर सभी अधिकारी और कर्मचारी बंदोबस्त में शामिल होंगे।

  • विसर्जन के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने भी कमर कस ली है।

  • शहर के 11 फायर स्टेशनों, 31 अग्निशमन वाहनों और 13 आपदा प्रबंधन दलों को तैयार रखा जाएगा।

  • चार मोवाइल सर्विलांस वैन के साथ भीड़ और संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जाएगी।

  • पुलिस ने गणेशोत्सव के दौरान सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी है। अब तक 771 पोस्ट और वीडियो की मॉनिटरिंग की जा चुकी है।

  • इनमें आपत्तिजनक पाए गए 13 पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

  • पुलिस ने स्पष्ट किया कि विसर्जन के दौरान सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जाएगी।

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा