गुलशन ट्रेडर्स और प्रिंस इंडस्ट्रीज के गोदामों में लगी भीषण आग। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur News: गुलशन ट्रेडर्स और प्रिंस इंडस्ट्रीज के गोदामों में भीषण आग, जीवित हानि नहीं, लाखों का नुकसान

भंडारा रोड पर बीड़गांव नाका नं. 5 के पास गुलशन ट्रेडिंग और प्रिंस इंडस्ट्रीज के बारदाना गोदाम में आग ने तांडव मचाया। गोदाम में भरा बारदाना ज्वलनशील रहने से आग ने देखते ही देखते रौद्र रूप धारण कर लिया।

आंचल लोखंडे

नागपुर: भंडारा रोड पर बीड़गांव नाका नं. 5 के पास गुलशन ट्रेडिंग और प्रिंस इंडस्ट्रीज के बारदाना गोदाम में आग ने तांडव मचाया। गोदाम में भरा बारदाना ज्वलनशील रहने से आग ने देखते ही देखते रौद्र रूप धारण कर लिया। अंदर ही अंदर आग फैलने से धुएं का गुबार उठने से परिसर में दहशत फैल गई। आग की खबर हवा की तरह फैली।

मनपा अग्निशमन दल को शाम 7:25 बजे आग लगने की सूचना मिली। कलमना, लकड़गंज, सक्करदरा, मिहान व हिंगना एमआईडीसी के 9 दमकल वाहन घटनास्थल पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। देर रात तक प्रयास जारी था। बताया जाता है कि दमकल वाहन देर से मौके पर पहुंचने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से कोई जीवित हानि होने की खबर नहीं है। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया।

9 फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंचीं

चारों तरफ से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का काम शुरू हुआ। 9 फायर ब्रिगेड द्वारा 25 फेरियों के बाद भी गोदाम के केवल एक हिस्से में ही आग बुझाई जा सकी। खबर लिखे जाने तक आग बुझाना जारी था। देर रात तक अग्निशमन विभाग आग बुझाने का प्रयास करता रहा। अनुमान है कि आग से दोनों कंपनियों को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने का सही कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

आग काबू में लाने में कड़ी मशक्कत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक धुआं और चमक देखी जा सकती थी। यह गोदाम गुलशन राहिजा और संगीता राहिजा के बताए जा रहे हैं। गोदामों में मौजूद ज्वलनशील वस्तुओं के कारण आग तेजी से फैलती गई, जिससे दमकल विभाग को हालात काबू में लाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ ने आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, अलर्ट मोड पर मौसम विभाग और प्रशासन

चक्रवात मुरासु का आंध्र प्रदेश से ओडिशा तक असर, 18 उड़ानें रद्द, कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा

औरंगजेब का पतन: दिल्ली का तख्त और 5 लाख की फौज... फिर क्यों महाराष्ट्र की मिट्टी बन गई मुगल सल्तनत की कब्रगाह?

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान