नागपुर में एफडीए की रेड  (सोरः सोशल मीडिया)
नागपुर

नागपुर में लाइसेंस प्राप्त मेडिकल स्टोर पर FDA का छापा, अवैध स्टेरॉयड निर्माण का भंडाफोड़

Nagpur FDA Raid Medicine Shop: नागपुर में All Medicines.com पर FDA की रेड में 40 किलो टेस्टोस्टेरोन पाउडर और री-पैकिंग मशीनें जब्त; हरवंश और यश उइके पर केस दर्ज।

वेदांत जोशी

Steroid Manufacturing Nagpur: नागपुर के मालिका अपार्टमेंट स्थित लाइसेंस प्राप्त मेडिकल स्टोर ‘All Medicines.com’ पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा की गई छापेमारी के आठ महीने बाद अब इस मामले में पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गई है। एफडीए की जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रतापनगर पुलिस स्टेशन में अवैध रूप से स्टेरॉयड (Steroid) बनाने, री-पैकिंग और बिक्री करने का मामला दर्ज किया गया है।

छापेमारी में 40 किलो टेस्टोस्टेरोन पाउडर और मशीनरी जब्त

एफडीए (FDA) की टीम ने 29 दिसंबर 2025 को इस मेडिकल स्टोर परिसर में आकस्मिक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान अधिकारियों को लगभग 40 किलोग्राम संदिग्ध पाउडर मिला, जिसके 'टेस्टोस्टेरोन' होने का संदेह व्यक्त किया गया था। इसके अलावा, बिना लेबल वाली शीशियां (Vials), खाली शीशियां व कैप्स, एक वायल-सीलिंग मशीन, मुद्रित लेबल, तैयार पैकेजिंग बॉक्स, रेफ्रिजरेटर और एक वेइंग स्केल बरामद किया गया था, जो उपकरण किसी भी मानक रिटेल मेडिकल स्टोर की आवश्यकता से कहीं अधिक थे।

लैब रिपोर्ट में स्टेरॉयड की पुष्टि, दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी

मौके से जब्त की गई सामग्रियों में टेस्टोस्टेरोन एनेन्थेट, नैंड्रोलोन और बोल्डनोन जैसे प्रतिबंधित/नियंत्रित स्टेरॉयड से संबंधित संदर्भ मिले थे। एफडीए ने नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था, जिसकी लैब रिपोर्ट में 'टेस्टोस्टेरोन एनेन्थेट' की मौजूदगी की पुष्टि हुई। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी दवाओं और कच्चे माल के इस भारी स्टॉक का कोई वैध लाइसेंस या आधिकारिक दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

प्रतापनगर पुलिस ने 4 सितंबर को दर्ज की FIR

ड्रग इंस्पेक्टर स्वाति सुधाकर भारडे द्वारा दी गई आधिकारिक शिकायत के आधार पर प्रतापनगर पुलिस ने 4 सितंबर 2026 को आरोपी हरवंश रणवीरसिंह और यश सुनील उइके के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों पर बिना लाइसेंस के दवाओं का निर्माण, री-पैकिंग, लेबलिंग और अवैध बिक्री करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में 2 की मौत, कई अब भी दबे, मौके पर पहुंचे LG

AMU में चल रही हिटलरशाही...छात्रों के बाद अब शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा, प्रशासन पर लगाए तानाशाही के आरोप

Delhi Satya Niketan: खून से लथपथ चेहरा और मदद की गुहार, मलबे के अंदर से छात्र ने भेजा VIDEO

नक्शे में न हो छेड़छाड़… जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर भारत का संयुक्त राष्ट्र में कड़ा रुख

मैं बेरोजगार हूं, काम दे दो... अमेठी में चुनाव हारते ही स्मृति ईरानी ने किसे किया था फोन; जानें पूरी कहानी