एफडीए का रेस्टोरेंट में निरीक्षण (सोर्स: गुगल जेमीनी)
नागपुर

नागपुर में 2.23 करोड़ की रोस्टेड सपारी जब्त, बुरहानपुर जलेबी, स्टेप इन रेस्टोरेंट के लाइसेंस रद्द

FDA Suspended Food Licenses: एफडीए ने शहर के प्रतापनगर स्थित बुरहानपुर जलेबी सेंटर और स्टेप इन रेस्टोरेंट में खामियां पाए जाने पर उनके खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। जानें क्या है पुरा मामला।

वेदांत जोशी

Burhanpur Jalebi Center And Step In Restaurant License Cancel: नागपुर के खाद्य सुरक्षा के नियमों को ताक पर रखकर अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले होटलों और प्रतिबंधित पदार्थों का भंडारण करने वालों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की कार्रवाई लगातार जारी है।

बुरहानपुर जलेबी सेंटर और स्टेप इन रेस्टोरेंट का खाद्य लाइसेंस रद्द

एफडीए की विशेष टीम ने शहर के प्रतापनगर स्थित बुरहानपुर जलेबी सेंटर और स्टेप इन रेस्टोरेंट में गंभीर खामियां पाए जाने पर उनके खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।

रोस्टेड एरेकानट सुपारी जब्त

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की एक अन्य बड़ी कार्रवाई में कलमना क्षेत्र से करीब 2 करोड़ 23 लाख रुपए मूल्य की 55,000 किलो से अधिक संदिग्ध 'रोस्टेड एरेकानट' सुपारी जब्त की गई है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक होटल और रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों की हैंडलिंग, पानी की आपूर्ति, परिसर की स्वच्छता और कर्मचारियों के स्वास्थ्य संबंधी मानकों का पालन करना अनिवार्य है।

FDA ने नागपुर में इन संस्थानों का लाइसेंस किया रद्द

एफडीए की नियमित जांच के दौरान नागपुर शहर के प्रतापनगर रिंग रोड, सोनाली अपार्टमेंट स्थित बुरहानपुर जलेबी सेंटर और गिरिपेठ लॉ कॉलेज चौक, आशीधाम स्थित स्टेप इन रेस्टोरेंट में स्वच्छता का अभाव और खाद्य सुरक्षा से संबंधित कई खामियां पाई गई। प्रशासनिक कार्रवाई के तहत इन दोनों होटलों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।

सुपारी का स्टॉक बरामद

प्रतिबंधित और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एफडीए ने कलमना स्थित गौरीश एयो प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम पर अचानक छापा मारा, जांच के दौरान वहां 55,996 किलो रोस्टेड ऐकानट सुपारी का संदिग्ध स्टॉक पाया गया।

बाजार में इस स्टॉक की कीमत करीब 2 करोड 23 लाख 98 हजार 400 रुपए बताई गई है। एफडीए की टीम ने पूरा स्टॉक अपने कब्जे में ले लिया है और एफडीए आगे कि कारवाई कर रही है।

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख