नया नागपुर व आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार! राज्य सरकार का फैसला, NMRDA में 160 पदों को मंजूरी

NMRDA 160 Posts Approved: राज्य सरकार ने NMRDA के 160 पदों के संशोधित आकृतिबंध को मंजूरी दी है। इससे 'नया नागपुर', तीसरे आउटर रिंग रोड और अन्य विकास परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।
New Nagpur and Outer Ring Road projects set to gain momentum
नया नागपुर व आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तारफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

NMRDA 160 Posts Administrative Structure: नया नागपुर और तीसरे आउटर रिंग रोड जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को कार्यान्वित कर रहे नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एनएमआरडीए) के तेजी से बढ़ते अधिकार क्षेत्र और विकास कार्यों को गति देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

राज्य सरकार के नगर विकास विभाग ने एनएमआरडीए के लिए 160 पदों के संशोधित 'आकृतिबंध' को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा बुधवार को शासन निर्णय जारी कर दिया गया।

नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के कार्यक्षेत्र में जारी विभिन्न विकास परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे के निर्माण और नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। एनएमआरडीए के इस नए प्रशासनिक ढांचे के तहत तकनीकी और नॉन टेक्निकल पदों पर प्रतिनियुक्ति, पदोन्नति और सीधी भर्ती के जरिए नियुक्तियां की जाएंगी।

NMRDA में 160 पद मंजूर, इंजीनियरिंग को 61

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए कुल 160 पदों में प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के लिए विभिन्न श्रेणियों के तहत पदों का बंटवारा किया गया है। इसमें क्लास 'ए' में 40 पद, गट 'बी' 57 पद और क्लास 'सी' में 63 पद मंजूर किए गए हैं। एनएमआरडीए के मुख्य कार्यों को देखते हुए अभियांत्रिकी विभाग के लिए सर्वाधिक 61 पद मंजूर किए गए हैं।

वहीं विकास अनुमति एवं नियोजन विभाग के लिए 38 पद रखे गए हैं जिससे शहर और आसपास के इलाकों में ले-आउट, निर्माण अनुमति और मास्टर प्लान से जुड़े कार्यों में तेजी आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके अलावा राजस्व और भूमि प्रबंधन को मजबूत करने के लिए भी महत्वपूर्ण पद स्वीकृत किए गए है।

इसके अतिरिक्त प्रशासन व मानव संसाधन के लिए 12, भूमि व संपत्ति विभाग के लिए 11, अनधिकृत निर्माण उन्मूलन दस्ते के लिए 9, लेखा व वित्त विभाग के लिए 9, अग्निशमन विभाग के लिए 7, विधि विभाग के लिए 3 और जनसंपर्क विभाग के लिए 2 पद मंजूर किए गए हैं।

आयुक्त के पास रहेंगे आंतरिक अधिकार

शासन निर्णय में स्पष्ट किया गया है कि विभिन्न विभागों में पदों का यह विभाजन प्रशासनिक सुविधा के लिए है। महाराष्ट्र महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण अधिनियम 2016 की धारा 12(3) के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती, कार्य आवंटन और आंतरिक तबादलों का अंतिम अधिकार प्राधिकरण के महानगर आयुक्त के पास ही रहेगा।

प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के माध्यम से सीधी भर्ती

राजपत्रित और प्रशासनिक स्तर के आईएएस, उपजिलाधिकारी, नगर रचना अधिकारी के वरिष्ठ पदों पर राज्य सरकार के मूल विभागों से अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर तैनात किया जाएगा। वहीं लिपिक, टंकलेखक और सहायक अभियंता जैसे पदों को महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग या प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के माध्यम से सीधी भर्ती प्रक्रिया द्वारा भरा जाएगा।

New Nagpur and Outer Ring Road projects set to gain momentum
'मी नाशिककर': 'एनएमआरडीए' को सौंपा गया नासिक का विज़न दस्तावेज़

1 अतिरिक्त जिलाधिकारी का पद भी मंजूर

नागपुर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एनएमआरडीए) के इस नए प्रशासनिक ढांचे में राजस्व विभाग के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण पदों का सृजन किया गया है। इसके तहत सरकार ने 1 अतिरिक्त जिलाधिकारी के अलावा 2 उपजिलाधिकारी और 2 तहसीलदार के पद भी मंजूर किए गए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com