कांग्रेस पदाधिकारियों का निष्कासन रद्द (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

कांग्रेस: विद्रोही-भोयर-हेटे और कन्हेरे का निष्कासन रद्द, निकाले गए पदाधिकारियों को वापसी का टिकट

Congress In Nagpur: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर माहौल गरम है। ऐसे में कांग्रेस ने अपनी टीम बढ़ाने के लिए 7 महीने पहले निकाले गए युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को वापसी का टिकट दिया है।

प्रिया जैस

Nagpur Youth Congress: नागपुर में स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस क्रम में युवक कांग्रेस के स्थायी रूप से निष्कासित पदाधिकारियों को वापस लाया गया है। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष तनवीर विद्रोही, महासचिव अनुराग भोयर, अक्षय हेटे, नागपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मिथिलेश कन्हेरे का समावेश है।

बीते 7 महीनों से ये पदाधिकारी अपने निष्कासन को नियमबाह्य बताते हुए न्याय के लिए संघर्ष कर रहे थे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शिवराज मोरे व महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रभारी अजय चिकारा ने चारों की अपात्रता को रद्द करते हुए दोबारा पूर्व पदों पर नियुक्त कर दिया है।

60 पदाधिकारियों को किया था निलंबित

बता दें, कि आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत के एक वक्तव्य के खिलाफ युवक कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब के नेतृत्व में संघ मुख्यालय के समक्ष मोर्चा निकाला जाना था। तब युकां के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल राऊत थे। मोर्चा में शामिल नहीं होने का कारण देते हुए तब 60 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था जिससे संगठन में सनसनी फैल गई थी।

हर्षवर्धन सपकाल से न्याय की गुहार

इनमें उपरोक्त 4 पदाधिकारियों को स्थायी रूप से ही निष्कासित करने की कार्रवाई की गई थी। निष्कासित पदाधिकारियों ने तब के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और बाद में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल से न्याय की गुहार लगाई थी। आरोप लगाया था कि कुणाल राऊत ने अपनी वजनदारी बढ़ाने के लिए पद का दुरुपयोग करते हुए पदाधिकारियों को निलंबित करवाने का काम किया था।

तब युकां की गुटबाजी भी सार्वजनिक हुई थी। अब जब चारों पदाधिकारियों का निष्कासन रद्द किया गया है तो उन्होंने अध्यक्ष उदय भानु चिब, राष्ट्रीय महासचिव व महाराष्ट्र युवक कांग्रेस के प्रभारी अजय चिकारा, प्रदेश अध्यक्ष शिवराज मोरे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन का आभार माना है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान