नागपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ महाअभियान शुरू सोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो
नागपुर

नागपुर से उखड़ेगा अवैध कब्जों का जाल! आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर का आदेश- पूरे जिले में शुरू हो अतिक्रमण सर्वे

Nagpur Illegal Encroachment Survey: नागपुर में सरकारी जमीन व प्रमुख सड़कों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने महाअभियान शुरू किया है। मनपा समेत कई विभागों को तत्काल सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

अंकिता पटेल

Nagpur Government Land Encroachment Survey: शहर की सीमा में सरकारी जमीनों और मुख्य सड़कों पर हुए अवैध कब्जों को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सख्त हो गया है। नागपुर जिला अतिक्रमण कार्रवाई टास्क फोर्स के अध्यक्ष तथा मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने सभी संबंधित विभागों को अतिक्रमण का सर्वे तुरंत पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। इस महा अभियान में महानगर पालिका, जिलाधिकारी कार्यालय, प्रन्यास, सार्वजनिक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

सम्पूर्ण जिले से अतिक्रमण हटाने के लिए पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता में हुई एक पूर्व बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, आयुक्त डॉ. इटनकर की अध्यक्षता में इस विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय के सभागार में डॉ. इटनकर की अध्यक्षता में एक अहम और विस्तृत बैठक हुई।

समन्वय और पुलिस सुरक्षा के साथ होगी कार्रवाई

बैठक को संबोधित करते हुए आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अतिक्रमण हटाने की इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस से पहले ही संपर्क कर पुलिस संरक्षण प्राप्त कर लें।

अवैध निर्माणों को गिराने के लिए आवश्यक जेसीबी और अन्य मशीनरी महानगर पालिका की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। जोन स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए आवश्यक कर्मचारी नियुक्त करने के निर्देश भी आयुक्त ने सभी सहायक आयुक्तों को दिए।

AI से होगा सर्वे, तुरंत टूटेंगे अवैध निर्माण

अतिक्रमण की सटीक जानकारी जुटाने के लिए प्रशासन अब तकनीक का भी सहारा लेगा। आयुक्त ने निर्देश दिया कि अतिक्रमण वाली सभी जगहों और सड़कों का मौके पर जाकर या एआई तकनीक की मदद से सर्वे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही जिन अवैध निर्माणों को हटाने के लिए मनपा द्वारा दी गई नोटिस की समय सीमा समाप्त हो चुकी है, उस निर्माण को बिना किसी देरी के तत्काल ध्वस्त करने के कड़े आदेश दिए गए हैं।

अतिरिक्त आयुक्त अंकित, अतिरिक्त आयुक्त मिलिंद मेश्राम, पुलिस उपायुक्त आदित्य मिरखेलकर, म्हाडा के मुख्य अधिकारी डॉ. विजय इंगोले, मुख्य अभियंता लीना उपाध्ये, उपायुक्त निर्भय जैन, मंगेश खवले, डॉ. मेघना वासनकर, अधीक्षक अभियंता डॉ. श्वेता बनर्जी, विजय गुरुबक्षानी, निगम सचिव डॉ. रंजना लाडे तथा महावितरण की कार्यकारी अभियंता प्रीति फुले और कमलेश चव्हाण के साथ-साथ सभी जोन के सहायक आयुक्त भी उपस्थित रहे।

खुली जगहों पर बनेगी बाउंड्री वॉल, लगाए जाएंगे बोलार्ड

प्रशासन केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि दोचारा कब्जा रोकने के लिए भी पुख्ता इंतजाम करेगा।

आयुक्त ने निर्देश दिया कि खुली जगहों से अतिक्रमण हटाने के बाद मनपा वहां तुरंत सुरक्षा दीवार (कंपाउंडिंग वॉल) बनाने का काम शुरू करे।

आवश्यकतानुसार कुछ स्थानों पर बोलार्ड लगाने के भी निर्देश दिए गए। आयुक्त ने अधिकारियों को विशेष रूप से सख्त हिदायत दी कि वे इस बात की पूरी निगरानी रखें कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई खुली जगहों पर भविष्य में दोबारा कोई अवैध कब्जा न हो।

80 साल पहले लिया गया फैसला बिल्कुल सही...स्वतंत्रता दिवस पर बोले CM उमर अब्दुल्ला, PoK के हालात पर जताई चिंता

हिंगोली में बदहाल स्कूलों का सच दिखाना पड़ा भारी? CJP का Instagram अकाउंट बंद, सरकार पर भड़के अभिजीत दिपके

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

सहारनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा! स्कॉर्पियो की स्विफ्ट से हुई टक्कर, ITBP DIG परमिंदर सिंह और ड्राइवर की मौत

चंडीगढ़ बॉर्डर पर भारी बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; शिअद नेता सिमरनजीत सिंह मान किए गए डीटेन