File Photo 
नागपुर

महावितरण का ‘पाप’ है बिजली दर वृद्धि, जय विदर्भ पार्टी ने किया विरोध

नवभारत डेस्क

नागपुर. जय विदर्भ पार्टी ने महावितरण द्वारा बिजली दर वृद्धि के प्रस्ताव को उसका ‘पाप’ बताते हुए विरोध किया है. पार्टी की बैठक में कंपनी द्वारा 37 प्रतिशत बिजली दर वृद्धि का तीखे शब्दों में निषेध किया गया. अध्यक्ष अरुण केदार ने कहा कि दर वृद्धि विदर्भ की जनता से लूटमार है. उन्होंने कहा कि बिजली 2.50 रुपये यूनिट दर से बनती है और महावितरण 67,644 करोड़ रुपये का नुकसान बताकर दर वृद्धि का प्रस्ताव देती है.

नियामक आयोग ने बीते 3 वर्षों से नागपुर व अमरावती संभाग में कहीं भी सुनवाई नहीं की. ऑनलाइन आवेदन मांगा गया लेकिन अब तक सुनवाई नहीं की. फरवरी 2021 में महावितरण द्वारा कृषि पंपों का बढ़े हुए रेट से बिल भेजकर 22,000 करोड़ का घोटाला किया गया. इसी तरह 8,000 करोड़ रुपये सब्सिडी के नाम पर ऊर्जा मंत्रालय से ले लिए. उसके बाद भी घाटा बताकर दर वृद्धि का प्रस्ताव दिया है. इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा. पार्टी द्वारा 15 मार्च को वेरायटी चौक पर आंदोलन भी किया जाएगा.

बैठक में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती, धर्मवीर संभाजी राजे भोसले व क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान मुकेश मासुरकर, अरविंद भोसले, तात्यासाहब मते, सुधा पावडे, श्रीकांत दौलतकर, ओमप्रकाश शाहू, गुणवंत सोमकुंवर, एड. मृणाल मोरे, ज्योति खांडेकर, अशोक पाटिल, नरेश निमजे, राजेंद्र सतई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?