नागपुर एयरपोर्ट, बगुले, रनवे सुरक्षा,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर एयरपोर्ट पर अचानक उतरा सैकड़ों बगुलों का विमान! रनवे पर कब्जा देख अथॉरिटी भी हैरान, 3 घंटे चला रेस्क्यू

Nagpur Airport News: नागपुर एयरपोर्ट के रनवे और विमान पार्किंग क्षेत्र में बड़ी संख्या में बगुले पहुंचने से अलर्ट जारी किया गया। करीब 2 घंटे चले विशेष अभियान के बाद पक्षियों को सुरक्षित हटाया गया।

अंकिता पटेल

Nagpur Airport Runway Safety: नागपुर शहर के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर मंगलवार सुबह एक असामान्य और अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब बड़ी संख्या में बगुले अचानक एयरपोर्ट परिसर में पहुंच गए। पक्षियों की मौजूदगी के कारण हवाई सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन को तत्काल विशेष कार्रवाई करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 6 बजे बगुलों का एक बड़ा झुंड एयरपोर्ट के मुख्य रनवे और विमानों के पार्किंग एरिया (बे एरिया) के आसपास आकर बैठ गया। विमान संचालन के लिहाज से पक्षियों की मौजूदगी गंभीर मानी जाती है, क्योंकि इससे बर्ड हिट (Bird Strike) का खतरा बढ़ जाता है, जो विमान और यात्रियों की सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा कर सकता है।

रनवे से बगुलों को हटाने तीन घंटे चला विशेष अभियान

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर और हवाई अड्डा प्राधिकरण की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और पक्षियों को सुरक्षित तरीके से हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया। सूत्रों के अनुसार, सुबह 6 बजे से लेकर करीब 9 बजे तक चले इस अभियान के दौरान रनवे और बे एरिया में लगातार तेज आवाज वाले पटाखे और ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरणों का इस्तेमाल किया गया, ताकि बगुलों को बिना नुकसान पहुंचाए परिसर से दूर भगाया जा सके।

बर्ड कंट्रोल ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा, दो घंटे बाद सामान्य हुआ संचालन

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी पक्षियों को सुरक्षित रूप से परिसर से बाहर निकाल दिया और रनवे, टैक्सीवे तथा विमानों के पार्किंग क्षेत्र का दोबारा निरीक्षण कर उसे पूरी तरह सुरक्षित घोषित किया।

विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून के मौसम में जलभराव, खुले जलस्रोत, घासयुक्त क्षेत्र और भोजन की उपलब्धता के कारण बड़ी संख्या में पक्षी एयरपोर्ट परिसरों के आसपास आकर्षित हो जाते हैं। ऐसे में एयरपोर्ट प्रबंधन नियमित रूप से बर्ड कंट्रोल ऑपरेशन चलाता है ताकि विमान संचालन प्रभावित न हो।

हालांकि इस घटना के दौरान किसी उड़ान को नुकसान पहुंचने या किसी प्रकार की दुर्घटना की सूचना नहीं मिली है। एयरपोर्ट प्रशासन की तत्परता से संभावित जोखिम को समय रहते टाल दिया गया।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में छात्रों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO

एक तरफ PM मोदी से मुलाकात, दूसरी तरफ CM फडणवीस के संग जयंत पवार ने की हवाई यात्रा, महाराष्ट्र बढ़ा सियासी पारा