जल संकट की चपेट किसान सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

नागपुर के 32 गांवों में गहराया जल संकट: अब एक दिन छोड़कर होगी पानी की सप्लाई, जिला परिषद ने दिए निर्देश

Nagpur Drought Crisis: नागपुर जिले के 32 गांव जल संकट की चपेट में हैं। स्थिति से निपटने के लिए जिला परिषद ने हर दूसरे दिन जलापूर्ति का निर्णय लिया है। इस संबंध में 16 अक्टूबर को सभी BDO की बैठक है।

प्रमोद यादव

Highlights

  • नागपुर जिले की 13 तहसीलों में अब तक 32 गांव जल संकट से प्रभावित बताए गए हैं।

  • जिला परिषद गांवों में एक दिन के अंतराल पर जलापूर्ति के निर्देश जारी करने की तैयारी में है।

  • सूखे की निगरानी और उपायों के समन्वय के लिए जिला परिषद में वॉर रूम स्थापित किया जाएगा।

  • जल भंडारण बढ़ाने के लिए अधिक जल प्रवाह वाले नालों और अन्य उपयुक्त स्थानों पर वनराई बांध बनाए जाएंगे।

Zilla Parishad Nagpur Water Supply: नागपुर जिले की 13 तहसीलों में सूखे का संकट गहराता जा रहा है। अब तक 32 गांव जल संकट की चपेट में आ चुके हैं। संभावित सूखे की गंभीरता को देखते हुए उपलब्ध जल भंडार को बचाने के लिए जिला परिषद प्रशासन ने नियोजन शुरू कर दिया है।

इसके तहत जिले के गांवों में एक दिन के अंतराल में जलापूर्ति करने के निर्देश ग्राम पंचायतों को दिए जाएंगे। इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे। यह जानकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनायक महामुनि ने दी।

आने वाले समय में सूखे की स्थिति और गंभीर होने की आशंका को देखते हुए पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों को इस निर्णय पर तत्काल अमल करने की तैयारी रखने के निर्देश प्रशासन की ओर से दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सूखे का सामना करने के लिए जिला परिषद प्रशासन विभिन्न उपायों की योजना बना रहा है। उपलब्ध जल भंडार का संरक्षण, वाटर हार्वेस्टिंग तथा पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता और उसके संरक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा।

जिला परिषद में अलग से वॉर रूम स्थापित होगा

अब तक 32 गांव जल संकट की चपेट में आ चुके हैं। सूखे की स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए आगामी दिनों में जिला परिषद में अलग से वॉर रूम स्थापित किया जाएगा।

इसके माध्यम से सूखा निवारण के लिए आवश्यक उपायों की योजना बनाने और उनके क्रियान्वयन पर नजर रखी जाएगी। जल भंडारण बढ़ाने के लिए वनराई बांधों के निर्माण के काम भी बड़े पैमाने पर शुरू किए जाएंगे।

जिन नदियों, नालों और बरसाती नालों में पानी का प्रवाह अधिक है वहां वनराई बांध बनाने को प्राथमिकता दी जाएगी, इस संबंध में 16 अक्टूबर को सभी बीडीओ की बैठक आयोजित की गई है।

सूखे से निपटने के लिए सभी विभागों को दिए निर्देश

नागपुर जिले की 13 तहसीलों में सूखे का संकट गहराता जा रहा है। सूखे की स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागी को आवश्यक उपाय योजनाओं की एसओपी तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।

सीईओ महामुनि ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान ग्राम पंचायतों से भी पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करने और इसकी बर्बादी रोकने के लिए उचित नियोजन करने की अपील की है।

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज