नागपुर में नवभारत-नवराष्ट्र का दिवाली पहाड इवेंट फोटो नवभारत
नागपुर

नागपुर में नवभारत-नवराष्ट्र की दिवाली पहाट-स्वर दीपावली, 6 नवंबर को तेलंगखेडी गार्डन में गूंजेंगे सुर

Nagpur Diwali Pahat Event 2026: नागपुर में दिवाली के मौके पर नवभारत-नवराष्ट्र की ओर से 'दिवाळी पहाट-स्वर दीपावली' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 6 नवंबर को सुबह तेलंगखेडी गार्डन में महफिल सजेगी।

आकाश मसने

Highlights

  • नागपुर में दिवाली पहाट का आयोजन

  • 6 नवंबर की सुबह सजेगी महफिल

  • तेलंगखेडी गार्डन में संगीतमय कार्यक्रम

  • नामचीन कलाकार बिखेरेंगे सुरों का जादू

  • टिकेटविंग्स पर फ्री पासेज उपलब्ध

Swar Deepawali Telangkhedi Garden Nagpur: हर साल की तरह इस साल भी नागपुर शहर में दिवाली का पर्व बेहद खास और संगीतमय अंदाज में मनाया जा रहा है। नवभारत-नवराष्ट्र की ओर से शहरवासियों के लिए 'दिवाली पहाट - स्वर दीपावली' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस दिवाली पर गपशप, किस्सों और सुरीले गीतों से सजी महफिल के साथ नागपुर में उत्साह से भरी एक संगीतमय सुबह का आनंद लिया जा सकेगा।

6 नवंबर की सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

इस सुरीली महफिल का आयोजन शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को सुबह 5:30 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइंस स्थित प्रसिद्ध तेलंगखेडी गार्डन में होगा। सुबह-सुबह खूबसूरत प्राकृतिक माहौल और ताजी हवा के बीच गूंजते सुर लोगों के दिन की शुरुआत को बेहद खास और आनंदमय बनाएंगे।

मंच पर जलवा बिखेरेंगे नामचीन कलाकार

इस संगीतमय सुबह को यादगार बनाने के लिए कई दिग्गज और लोकप्रिय कलाकार एक साथ मंच साझा करेंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता और गायक प्रशांत दामले, संकर्षण कऱ्हाडे, मधुरा दातार और ऋषिकेश रानाडे अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इन कलाकारों के गीतों और गपशप के किस्सों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा।

प्रवेश की जानकारी और फ्री पासेज आयोजकों के अनुसार नागपुर शहर में आयोजित कार्यक्रम में प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर रहेगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फ्री पासेज उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग Ticketwings के ticketwings.in पर जाकर लॉग इन करके या दिए गए क्यूआर कोड (QR Code) को स्कैन करके आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस

राहुल गांधी पर बरसे CM फडणवीस, बोले- 4500 वोट के गोकुल संघ के लिए दिल्ली से ट्वीट करना पड़ रहा

करनाल में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप; कांग्रेस को दी चेतावनी

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, SIR पर विशेष सत्र को तैयार, बोले- वोट बचाने नहीं, घुसपैठियों के लिए थी रैली