मां लक्ष्मी जी की तस्वीर सोर्स- AI
नागपुर

नागपुर में दिवाली पर होगी धनवर्षा! व्यापारियों को इस सप्ताह 30% सालाना कारोबार की उम्मीद

Nagpur Diwali Market Sale: नागपुर में नवरात्रि-दशहरा की बंपर बिक्री के बाद सराफा, ऑटो और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार धनतेरस और दिवाली के लिए सज गए हैं। व्यापारियों को इस सप्ताह 30 फीसदी कारोबार की उम्मीद है।

प्रमोद यादव

Highlights

  • नागपुर के व्यापारियों को दिवाली सप्ताह में जोरदार कारोबार की उम्मीद।

  • कारोबारियों के अनुसार, सालाना व्यापार का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा इस अवधि में हो सकता है।

  • सराफा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, बर्तन और सजावटी सामान की दुकानों में तैयारियां पूरी।

  • 1 नवंबर से खरीदारी में तेजी आने और धनतेरस पर बाजार चरम पर पहुंचने की उम्मीद।

  • सीताबर्डी, इतवारी, महल, गांधीबाग, सदर सहित शहर के प्रमुख बाजारों में रौनक।

Nagpur Sarafa Bazar Gold Rate: नागपुर जिले में नवरात्रि से दशहरा शानदार रहा। पृष्ठभूमि से व्यापारी खुश हैं। बुकिंग देख वे उत्साहित हैं। सराफा बाजार, ऑटो सेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रॉपर्टी, परिधान, मिष्ठान, सजावटी सामान, बर्तन, इलेट्रिक से लेकर सभी बाजार तैयार हैं। उन्हें इस पूरे सप्ताह धनवर्षा होने की उम्मीद है।

इसकी शुरुआत 1 नवंबर से ही शुरू हो जाएगी। धनतेरस में यह अपने चरम पर होगा। ग्राहकों को रिझाने के लिए तमाम प्रयास किए जा चुके हैं। इसका अच्छा रिस्पांस भी देखने को मिल रहा है।

30 फीसदी कारोबार इस सप्ताह

व्यापारियों का कहना है कि पूरे साल का लगभग 30 फीसदी कारोबार इस दौरान हो जाता है। इसलिए व्यापारियों को दीपावली के धमाके का बेसब्री से इंतजार रहता है। सभी जी जान से इस पर्व का इंतजार करते हैं। एक-एक बाजार में 100 करोड़ से लेकर 1,000-2,000 करोड़ रुपये तक कारोबार पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जगमगाएंगे शहर के सभी क्षेत्र

प्रमुख व्यापारिक केंद्रों सीताबर्डी, इतवारी, महल, गांधीबाग, धरमपेठ, सदर, लक्ष्मीनगर चौक, प्रताप नगर, मनीष नगर, बेसा बेलतरोड़ी, जरीपटका, मानेवाड़ा, दिघोरी, फ्रेंड्स कालोनी से लेकर शहर के तमाम छोटे बड़े बाजार इस वक्त रोशनियों से नहा रहे हैं।

नागपुर में बाजार बिक्री का श्रेणी-वार विवरण

श्रेणीन्यूनतम (करोड़)अधिकतम (करोड़)औसत अनुमान (करोड़)
कार, टू व्हीलर1,5001,8001,650
सोना, चांदी, आभूषण8001,5001,150
इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल1,2001,2501,225
परिधान, जूते एवं फैशन9001,000950
मिठाई, सूखे मेवे550800675
सजावटी सामान, बर्तन500700600
उपहार, कॉस्मेटिक्स350450400
इलेक्ट्रिक250350300
कुल योग6,0507,8506,950

देश में सकारात्मक माहौल

इस वर्ष पूरे देश में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। खरीदी के लिए ग्राहक बेताब है। हर चीज की खरीदी अच्छी हो रही है। देश के लिए यह एक शानदार संकेत है।

पर्व का उत्साह दौगुना होगा, व्यापार बढ़ेगा, तो समृद्धि भी आएगी और इसका लाभ पुनः सभी को मिलेगा। दीपावली पर इस वर्ष बाजार कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रहा है। कैट के माध्यम से देशव्यापारी सर्वे भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं।

बी सी भरतिया, रा.अध्यक्ष कैट

शानदार दशहरा के बाद धमाकेदार होगी धनतेरस

आटोमोबाइल सेक्टर के लिए दशहरा शानदार रहा है। सैकड़ों की संख्या में कारें और हजारों की संख्या में टू व्हीलर की बिक्री दर्ज की गई। इसे देखते हुए सेक्टर के तमाम डीलर उत्साह में है। उत्साह का कारण अब तक मिलने वाला बुकिंग भी है। धनतेरस निश्चित रूप से जगमगाएगा।

हिमांशु आर्य, आराध्या कार्स

वैसे तो बाजार शानदार रहा है। दशहरा में लोगों ने परंपरा निभाया है। उसके बाद से सोने-चांदी की कीमतों में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट ग्राहकों को खरीदी का एक अच्छा मौका दिया है। शादी की खरीदी की शुरुआत धनतेरस से होगी, यह सभी सराफा कारोबारियों को यकिन है।
राजेश रोकड़े, अध्यक्ष

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, राहुल गांधी-दिपके समेत कई नेता होंगे शामिल

1 November Rules Changes: आज से आपकी जेब पर असर, CNG-दूध महंगा; बैंक, पेंशन और FASTag समेत 10 बड़े बदलाव लागू

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

पंचकूला स्कूल में 6 साल की बच्ची से मारपीट, 2 टीचर सस्पेंड; स्कूल प्रशासन पर FIR, परिवार ने शेयर किया VIDEO

1984 सिख दंगों की बरसी पर INDIA गठबंधन की रैली से विवाद, हरदीप सिंह पुरी की अगुवाई में आज सड़कों पर उतरेगी BJP