दीवाली की रौनक  सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

दिवाली पर सजावट का क्रेज: नागपुर के बाजारों में चमकी रौनक, मैजिक फ्लोटिंग दीये और स्मार्ट लाइट्स की धूम

Nagpur Diwali Market Shopping: नागपुर के बाजारों में दिवाली की रौनक चरम पर है। सीताबर्डी और इतवारी समेत बाजारों में स्मार्ट लाइट्स, टेराकोटा दीयों और इको-फ्रेंडली कंदीलों की बंपर खरीदारी हो रही है।

प्रमोद यादव

Highlights

  • दिवाली नजदीक आते ही नागपुर के प्रमुख बाजारों में सजावटी सामान की खरीदारी बढ़ी।

  • मैजिक फ्लोटिंग दीये, हैंड-पेंटेड टेराकोटा दीये और मल्टीकलर LED लाइट्स आकर्षण का केंद्र हैं।

  • घरों और कॉर्पोरेट कार्यालयों के लिए स्मार्ट पिक्सेल लाइट्स, हैंगिंग कंदील और आर्टिफिशियल फ्लावर डेकोर की मांग।

  • 3D रंगोली प्लेट्स, फ्लोर स्टिकर्स और डिजाइनर तोरण भी ग्राहकों को लुभा रहे हैं।

Diwali Decoration Items Nagpur: नागपुर जिले में जैसे-जैसे प्रकाश का महापर्व दिवाली करीब आ रही है, संतरा नगरी के प्रमुख व्यावसायिक बाजारों में खरीदारी का उत्साह चरम पर पहुंच रहा है।

नागपुर शहर के सीताबर्डी, इतवारी, महल, सक्करदरा, सदर जारीपटका, कमाल चौक, धरमपेठ जैसे बाजारों में त्योहारी माहौल पूरी तरह परवान चढ़ रहा है। लोग अपने घरों, दुकानों और कॉर्पोरेट कार्यालयों को भव्य रूप से सजाने के लिए खरीदारी में जुट गए हैं।

बाजार में इस बार पारंपरिक और आधुनिकता के संगम वाले सजावटी सामानों का बोलबाला है जिसकी वजह से दुकानों पर ग्राहकों का तांता लग रहा है।

मैजिक फ्लोटिंग दीये भी किए जा रहे पसंद

परों की बाहरी दीवारों और बालकनी को सजाने के के लिए 10 से 50 मीटर की मल्टी-कलर और सिंगल-कलर राइस साइट्स खूब बिक रही हैं। कार्यालयों और बहुमंजिला इमारतों के लिए रिमोट से नियंत्रित होने वाली स्मार्ट पिक्सेल लाइट्स और कटेंन (पद) लाइट्स आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

वहीं पारंपरिक मिट्टी के दीयों के अलावा इस बार गुजरात और राजस्थान से आए हैंड-पेंटेड टेराकोटा दीये और मैजिक फ्लोटिंग दीये' भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। लिविंग रूम और रिसेप्शन एरिया के लिए पीतल और मेटल के 3-टियर व 5-टियर फ्लोटिंग दीया स्टैंड की मांग बढ़ी है।

कार्यालयों और कॉपोरेट स्पेस के लिए विशेष थीम

शहर के आईटी पार्क्स, व्यावसायिक परिसरों और शोरूमों में इस बार 'एथनिक रॉयल बीम' और 'मिनिमलिस्टिक एलईडी थीम पर सजावट की जा रही है। कॉर्पोरेट कार्यालयों के लिए बड़े आकार के हैंगिंग कंदील, एलईडी बैकलाइट सट्रिप्स और आर्टिफिशियल फ्लावर वॉल्स की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है।

3D रंगावली और फ्लोर स्टिकर्स

समय की बचत और बार-बार इस्तेमाल के लिए कुंदन व पत्थरों से सही ऐक्रेलिक रंगोली की प्लेट्स बाजार में छायी हुई है। दरवाजे के बहर लगाने के लिए शुभ-लाभ, मां लक्ष्मी के पद-विहन और आकर्षक 3D क्लोरल डिजाइनों वाले स्टिकर्स की खरीदारी जमकर हो रही है।

इको-फ्रेंडली और फैब्रिक कंदील

नागपुर जिले में प्लास्टिक मुक्त दिवाली को बढ़ावा देते हुए कपड़े, जूट और हस्तनिर्मित कागजों से बने पार पारंपरिका गोल और अष्टकोण कंदील ट्रेड में हैं। फ्लैट्स और दफ्तरों के लिए आसानी से असेंबल होने वाले मॉडर्न फोलोबल कंदील की भारी बिक्री हो रही है।

तोरण कानदार और आर्टिफिशियल फ्लोरल डेकोर भी पसंद किये जा रहे हैं, मेन गेट को सजाने के लिए भोलियों, पीतल के धरुओं और गोटा वर्क से बने शाही तोरण पहली पसंद बने हुर है।

ऑफिस और घर के इनडोर डेकोरेशन के लिए असली दिखने वाली वेलवेट मैदा फूल और मोगरा लही की मांग तेज है जो बार-बार इस्तेमाल की जा सकती है।

बाजार में उत्साह दिख रहा है पिछले साल की तुलना में इस बार नजर आ रहा है। लोग पारंपरिक दीयों के साथ-साथ आधुनिक और आकर्षक एलईडी लाइटिंग की जमकर खरीदारी कर रहे है जिससे शुरुआती दिनों में ही बिक्री में शानदार उछाल आया है।

-राजेश अग्रवाल, डेकोरेटिव सामग्री विक्रेता

कार्यालयों और घरों को सजाने के लिए इस बार डिजाइनर बंदनवार, आर्टिफिशियल फूलों और कंदीली की मांग सबसे ज्यादा है। ग्राहकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हमें उम्मीद है कि इस त्योहारी सीजन में व्यापार पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा।
संतोष झा, व्यापारी

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने मानी हार, नीरज कुमार को बधाई देने से किया इनकार, पार्टी को लेकर दिया जवाब