आपली बस (फाइल फोटो) 
नागपुर

‘आपली बस’ चालकों के बोनस पर संगठनों में मतभेद, NCP ने दी हड़ताल की धमकी

Nagpur News: नागपुर में ‘आपली बस’ के ठेका चालकों के दिवाली बोनस को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। आपली बस के कंडक्टरों को उनका बोनस मिल चुका है, जबकि जबकि चालकों का बोनस अभी तक नहीं मिला है।

प्रिया जैस

Aapli Bus: नागपुर सिटी में ‘आपली बस’ के ठेका चालकों के दिवाली बोनस को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। कंडक्टरों का बोनस उनके खातों में जमा कर दिया गया है, जबकि चालकों का बोनस अभी तक नहीं मिला है। इस मुद्दे पर मनपा आपली बस ठेका श्रमिक संघ और अजित पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस दोनों ने बोनस जमा करने की मांग करते हुए मनपा से संपर्क किया है।

मनपा द्वारा आश्वासन दिया गया है कि चालकों का बोनस भी 2 दिनों के भीतर उनके खातों में जमा कर दिया जाएगा। मनपा के उपायुक्त और परिवहन व्यवस्थापक राजेश भगत ने बताया कि सभी कर्मचारियों के बोनस की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और बोनस चरणबद्ध तरीके से दिया जा रहा है।

2 दिन में बोनस जमा करने का आश्वासन

मनपा आपली बस ठेका श्रमिक संघ ने मनपा के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने यह रुख अपनाया कि चूंकि दिवाली में अभी 4-5 दिन बाकी हैं, इसलिए संयम बरता जाए, जबकि एनसीपी ने हड़ताल की चेतावनी दी। अजित पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस ने इस मामले को खींचते हुए दबाव बनाए रखा है। एनसीपी नेताओं ने अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत और उपायुक्त भगत से चर्चा की।

उपायुक्त और अतिरिक्त आयुक्त दोनों ने आश्वासन दिया कि बोनस चरणबद्ध तरीके से दिया जा रहा है और चालकों को भी 2 दिनों में बोनस मिल जाएगा। एनसीपी के नेताओं ने अपनी मांग पर अड़े रहते हुए चेतावनी दी है कि यदि 16 अक्टूबर तक चालकों का बोनस उनके खाते में जमा नहीं हुआ तो वे 17 अक्टूबर से हड़ताल शुरू कर देंगे।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज