रोड पर खड़ी गाड़ियां प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

नागपुर के धंतोली-रामदासपेठ की पार्किंग समस्या पर हाई कोर्ट सख्त, ट्रैफिक DCP को दिया 2 हफ्ते का समय

Nagpur Parking Problem: नागपुर के धंतोली-रामदासपेठ में पार्किंग और ट्रैफिक समस्या पर हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई। ट्रैफिक DCP को दो सप्ताह में उचित कदम उठाकर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

प्रमोद यादव

Nagpur Ramdaspeth Traffic Multi Level Parking: नागपुर शहर के धंतोली और रामदासपेठ में अस्पतालों की भरमार और उनमें आने वाले मरीजों और उनके रिश्तेदारों के कारण निर्माण हुई पार्किंग की समस्या को लेकर धंतोली नागरिक मंडल ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की।

याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के बाद न्यायाधीश उर्मिला जोशी फालके और न्यायाधीश राज वाकोडे ने पुलिस उपायुक्त (यातायात) को सड़कों पर यातायात सुचारु करने के लिए 2 सप्ताह के भीतर आवश्यक और उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है।

खुद के विभाग की ही अधिसूचना लागू करने का निर्देश

अदालत की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने शहर के संयुक्त पुलिस आयुक्त द्वारा 16 जुलाई 2024 को जारी की गई एक अधिसूचना की ओर कोर्ट का ध्यान आकर्षित किया। इस पर हाई कोर्ट ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यातायात पुलिस उपायुक्त को अपने ही विभाग द्वारा जारी की गई।

इस अधिसूचना का सख्ती से क्रियान्वयन करना होगा। इसके लिए अदालत ने पुलिस विभाग को 2 सप्ताह का समय दिया है। ताकि वह इस अधिसूचना को जमीन पर लागू कर सके और अगली सुनवाई पर इसके क्रियान्वयन की रिपोर्ट कोर्ट में पेश करे।

ऑफ-स्ट्रीट पार्किंग सुविधाओं की जरूरत

इससे पूर्व 25 अगस्त 2026 को दिए गए अदालती आदेश के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त (यातायात) व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर हुए और एक हलफनामा दायर किया। इस हलफनामे में धंतोली और रामदासपेठ क्षेत्रों की मुख्य यातायात और पार्किंग संबंधी समस्याओं का उल्लेख किया गया है।

रोड ट्रैफिक एजुकेशन संस्थान (IRTE) की रिपोर्ट के हवाले से सड़क पर होने वाली पार्किंग, सड़कों की कम चौड़ाई और यातायात के धीमे प्रवाह का जिक्र किया गया है।

अस्पतालों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और आवासीय क्षेत्रों द्वारा उत्पन्न की जाने वाली भारी पार्किंग की मांग को रेखांकित किया गया है। क्षेत्र में यातायात नियंत्रण उपायों को और मजबूत करने के साथ-साथ बहुमंजिला पार्किंग और ऑफ-स्ट्रीट पार्किंग सुविधाओं की तत्काल आवश्यकता जताई गई है।

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

रक्षा मंत्री बनते ही अखलाकी की ट्रंप को चेतावनी, बोले- एक बम गिराया तो अमेरिकी सैनिकों को भुगतने होंगे नतीजे

नशे के खिलाफ अभियान: सप्ताहभर में देश के 5 ठिकानों से कई सौ करोड़ के मादक पदार्थ बरामद, देखे पूरी लिस्ट

फ्लाईदुबई के हीरो कैप्टन स्मित ने सुनाई अपनी आपबीती, कॉकपिट का दरवाजा खोलने से पहले उनके साथ क्या हुआ?

न डरेंगे, न पीछे हटेंगे...रिहाई के बाद अभिजीत दिपके ने बताया आंदोलन का अगला प्लान