ट्रैवल्स बस दोपहिया वाहन पर सवार महिला और बेटे को मारी टक्कर  फोटो सोर्स- नवभारत
नागपुर

नागपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैवल्स बस ने मां-बेटे को 20 फीट तक घसीटा, देखें घटना का दर्दनाक VIDEO

Nagpur Road Accident: नागपुर के वैष्णो देवी चौक पर ट्रैवल्स बस ने दोपहिया सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। चालक उन्हें 20 फीट तक घसीटता ले गया। नागरिकों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रमोद यादव

Nagpur Vaishno Devi Chowk Accident: नागपुर जिले में देशपांडे लेआउट के वैष्णो देवी चौक पर बुधवार की दोपहर भयानक एक्सीडेंट हुआ। एक ट्रैवल्स बस चालक ने दोपहिया वाहन पर सवार महिला और उसके 3 वर्षीय बेटे को टक्कर मार दी।

चालक को टक्कर का पता भी नहीं चला। वह करीब 20 फुट तक दोनों को वाहन के साथ घसीटता ले गया। इस हादसे में पहली गलती महिला की ही दिखाई देती है लेकिन बस में न तो कंडक्टर था और न ही चालक ने ध्यान दिया।

दोनों वाहन के साथ ही बस के सामने

नागपुर जिले में देशपांडे लेआउट के वैष्णो देवी चौक पर सिग्नल से आगे बढ़ते समय दामिनी ने अचानक लेफ्ट साइड से बस को ओवरटेक किया। चालक को वह दिखाई नहीं दी और बस की टक्कर लगने के कारण दामिनी और रिवांश गिर गए। दोनों वाहन के साथ ही बस के सामने के हिस्से में फंस गए।

बस चालक काफी दूर तक उन्हें घसीटता ले गया। नागरिकों ने बस रुकाई, तब चालक को घटना का पता चला। नागरिकों ने बस चालक को पकड़ लिया और जख्मी मां-बेटे को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों के सिर और पैर पर गंभीर चोट लगी है। इस घटना के बाद परिसर में पुलिस की मौजूदगी नहीं होने से नागरिकों में रोष फैल गया।

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

नागपुर जिले के जख्मियों में वर्धमाननगर निवासी दामिनी हेमंत उठडा (32) और रिवांश (3 वर्ष) का समावेश है। नागपुर जिले की पुलिस ने दामिनी के पति हेमंत उठडा की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक बिनाकी मंगलवारी निवासी चंद्रकुमार सुंदर लिहझरे (32) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

चंद्रकुमार संजय ट्रैवल्स की बस क्र. एमएच. 40-सीटी.6268 में चालक है। दोपहर 12.40 बजे के दौरान वह देशपांडे लेआउट से बस लेकर जा रहा था। इसी दौरान दामिनी अपने बेटे रिवांश को स्कूल से लेकर दोपहिया वाहन क्र. एमएच.49-टीसीडी.053 पर घर लौट रही थी।

अशोक सिद्धार्थ ने मानी मायावती की शर्त, दामाद का करियर बचाने के लिए छोड़ी राजनीति, कहा- आप त्याग-दया की मूर्ति

विनेश फोगाट को विश्व चैंपियनशिप ट्रायल में मौका देने पर हाई कोर्ट ने WFI से मांगा जवाब

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च