मृतक शरद (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

देवग्राम में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंजाम, पत्नी के प्रेमी की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी फरार

Crime News: जलालखेड़ा के देवग्राम में पति ने पत्नी के प्रेमी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। मृतक शरद गवली का शव खेत में मिला। आरोपी किशोर सावलकर फरार।

प्रिया जैस

Jalalkheda Crime News: पत्नी के प्रेमी की पत्थर से कुचलकर हत्या किए जाने की घटना देवग्राम में शुक्रवार की सुबह उजागर हुई। मृतक की पहचान देवग्राम निवासी शरद उत्तमराव गवली (36) के रूप में हुई। आरोपी दहीगोंडा, तह। धारणी निवासी किशोर बालाजी सावलकर (45) बताया जा रहा है। दी गई जानकारी के अनुसार 3 वर्ष पहले आरोपी किशोर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ काम की तलाश में देवग्राम आया था।

वह और उसकी पत्नी खेती में मजदूरी करते थे। इसी दौरान शरद गवली, जो गांव में बकरियां चराने का काम करता था, उसका आरोपी की पत्नी से परिचय बढ़ा और दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गए। दोनों चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिला करते थे। जब यह बात किशोर को पता चली तो उसने करीब तीन महीने पहले अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर देवग्राम छोड़ दिया।

वापस नहीं आया शरद

गुरुवार को शरद रोज की तरह बकरियां चराने नदी किनारे गया था। शाम को बकरियां तो घर लौट आईं, लेकिन शरद वापस नहीं आया। परिजनों और गांव वालों ने उसकी रात भर खोजबीन शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार सुबह शरद का शव एक खेत में मिला। उसका चेहरा पूरी तरह कुचला हुआ था और वह खून से लथपथ पड़ा था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तुषार चव्हाण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

छानबीन में पता चला कि इस हत्या में किशोर सावलकर का हाथ है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस की एक टीम आरोपी की खोज में रवाना हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को जलालखेड़ा क्षेत्र में देखा गया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस जानकारी की पुष्टि कर रही है।

गांव में चर्चा है कि गुरुवार को शरद और आरोपी की पत्नी नदी किनारे के खेत में मिले थे। इसी दौरान महिला का पति भी उनका पीछा करते हुए वहां पहुंच गया। संभावना जताई जा रही है कि गुस्से में आकर पति-पत्नी दोनों ने मिलकर शरद की हत्या की होगी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई।

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही