प्रतीकात्मक तस्वीर  
नागपुर

2 युवकों पर तलवार से जानलेवा हमला, कलमना में अपराधियों ने मचाया आतंक

नवभारत डेस्क

नागपुर. कलमना थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात अपराधियों ने जमकर आतंक मचाया. 2 युवकों पर तलवार से जानलेवा हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. हवा में तलवार लहराते हुए बीच-बचाव करने आए नागरिकों को भी काट डालने की धमकी दी और फरार हो गए. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पकड़े गए आरोपियों में दुर्गानगर, कलमना निवासी आकाश अशोक चौधरी (24), भरतनगर निवासी समीर अकरम शेख (25) और अम्मू उर्फ तबरेज अकरम शेख (23) का समावेश है. फरार साथी की तलाश जारी है. जख्मी युवक भरतनगर निवासी रूपेश चंद्रशेखर राठौड़ (26) और नेताजीनगर निवासी वैभव कापकर (22) बताए गए. रूपेश परिसर में स्थित देसी शराब की भट्ठी में काम करता है. वहां आरोपियों का जाना-आना था. अक्सर आरोपी रूपेश को धमकाते थे लेकिन वह डरता नहीं था.

शुक्रवार की रात 9.30 बजे के दौरान रूपेश काम से घर लौट रहा था. प्रगति बौद्ध विहार के पास आरोपियों ने उसका रास्ता रोका. तुझे आज कल बहुत घमंड हो गया है, कहकर जबरदस्ती विवाद करने लगे. उस समय रूपेश के भाई चेतन ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत करा दिया. 10 से 15 मिनट बाद आरोपी दोबारा परिसर में दाखिल हुए.

जान से मारने के इरादे से तलवार से रूपेश पर हमला कर दिया. जान बचाने के लिए रूपेश ने हाथ से वार रोके और बुरी तरह जख्मी हो गया. तीनों आरोपी उसे घेर कर मार रहे थे. रूपेश का दोस्त वैभव उसे बचाने के लिए गया. आरोपियों ने वैभव पर भी तलवार से वार किया. परिसर के नागरिक जमा हो गए लेकिन जैसे ही लोग पास आए आरोपियों ने तलवार लहराते हुए सभी को काट डालने की धमकी दी और फरार हो गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और दोनों जख्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?