Representative Photo 
नागपुर

पावनगांव की सूखी नहर में मिली लाश, जताया जा रहा हत्या का संदेह

नवभारत डेस्क

नागपुर. कलमना थानांतर्गत पावनगांव परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय नागरिकों को सूखी नहर में एक लाश दिखाई दी. जिस हालत में लाश मिली है उससे हत्या का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि कलमना पुलिस इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. गुरुवार को शाम 5 बजे के दौरान स्थानीय नागरिक नहर की तरफ गए तो वहां लाश पड़ी हुई थी. धूप के कारण चेहरा जल चुका था.

नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई. शरीर पर बरमूड़ा और टी-शर्ट है लेकिन पहचान के लिए और कोई वस्तु पास में नहीं मिली.

इस नहर में किसी का आना संभव नहीं है. इसीलिए हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है. लोगों का कहना है कि पहले उस व्यक्ति को मारा गया, फिर लाश यहां नहर में फेंकी गई. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी.

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे