नागपुर

राकां कार्यालय पर दादा समर्थक का दावा, कहा- यहीं से बैठकर करेंगे पार्टी का कार्य

नवभारत डेस्क

नागपुर. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में टूट होते ही नागपुर में भी दो गुट बन गये हैं. अनिल देशमुख तो अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ शरद पवार के साथ होने का ऐलान कर चुके हैं लेकिन जो प्रफुल पटेल को अपना नेता मानते हैं वे अजीत दादा के साथ होने का दम भर रहे हैं. ऐसे ही एक ओबीसी कार्यकर्ता ईश्वर बालबुधे ने तो पार्टी के गणेशपेठ स्थित कार्यालय पर भी अजीत दादा का दावा ठोंक दिया है.

बालबुधे का कहना है कि सारे ओबीसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी दादा के साथ हैं. चूंकि राज्यभर में पार्टी कार्यालय दादा ने ही खुलवाये हैं, इसलिए यह भी उनका ही कार्यालय है. वे इसी कार्यालय में बैठकर अजीत पवार वाली राकां को मजबूत करने का कार्य करेंगे.

पार्टी के शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे शहर से बाहर हैं. उनसे इस संबंध में संपर्क नहीं हो पाया. फिलहाल पार्टी के एक आला नेता ने कहा कि गणेशपेठ स्थित पार्टी कार्यालय पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के नाम है जो शरद पवार के साथ खड़े हैं. इसलिए इस तरह पार्टी कार्यालय पर दावा ठोंकने का कोई अर्थ ही नहीं है.

प्रशांत पवार दादा व पटेल के साथ

राकां नेता प्रशांत पवार ने अपने नेता प्रफुल पटेल के साथ जाने का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि अगस्त 2021 में उन्होंने पटेल के हाथों ही पार्टी प्रवेश किया था. अब जब वे अजीत पवार के साथ हैं तो वे भी अपने सभी समर्थकों व संगठन के साथ उनके साथ रहेंगे. प्रशांत ने बजाजनगर चौक में राकां का शानदार केन्द्रीय पार्टी कार्यालय खोला था. यहां शरद पवार, अजीत पवार सहित सारे बड़े पार्टी नेताओं का आना-जाना लगा रहता था. 

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?