Nagpur Gittikhadan Police Station: नागपुर जिले में उत्तर प्रदेश के झांसी से आए एक युवक के पास से लाखों रुपये मिलने की लालच में सिटी के 2 दोस्तों ने अन्य के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। डरा-धमकाकर उससे कुछ रुपये और मोबाइल फोन लूट लिए। चीख-पुकार करने पर आरोपियों को भागना पड़ा।
घटना की जानकारी मिलते ही गिट्टीखदान पुलिस मौके पर पहुंची। 4 घंटे के भीतर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में मोहननगर, खलासी लाइन निवासी तारेंद्र उर्फ बिट्टू सनत ठाकुर (23), नारा गांव निवासी निखिल ताराचंद खाकरे (23), गड्डीगोदाम निवासी रतन राजेंद्र बोनगिरी (25), गोरेवाड़ा रोड निवासी शमी उर्फ समीर सलीम शेख (19) और झिंगाबाई टाकली निवासी त्रवेश दीपक कांबले (20) का समावेश है।
पुलिस ने झांसी निवासी शोएब जावेद खान (27) की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार शोएब एसी रिपेयरिंग और फलों का व्यापार करता है।
नागपुर जिले में उत्तर प्रदेश के झांसी से आए एक युवक को रास्ते में आरोपियों ने उससे मारपीट की डरा-धमकाकर मोबाइल और नकद लूट ली। उसके एटीएम कार्ड छीनकर आरोपी खाते से रकम निकालना चाहते थे। बोरगाव परिसर में शोएब ने दमे का अटैक आने की जानकारी दी।
मेडिकल स्टोर से दवा लेने के बहाने रुका, वहां नागरिकों की भीड़ देख मदद के लिए चीख-पुकार करने लगा, पकड़े जाने के डर से आरोपी वहां से भाग निकले। सूचना मिलते ही गिट्टीखदान पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों का एक वाहन पुलिस को घटनास्थल पर मिल गया।
घटना के तुरंत बाद हरकत में आई गिट्टीखदान पुलिस ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाकर महज 4 घंटे में सभी 5 आरोपियों को धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल वाहन, लूटा गया मोबाइल और नकद सहित कुल 3 लाख रुपये का माल जब्त कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ लूटपाट और मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।