एमडी ड्रग्स (फोटो.सोशल मीडिया)  
नागपुर

नागपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कपिलनगर पुलिस ने 121 ग्राम MD के साथ युवक को दबोचा, सप्लायर फरार

Nagpur Crime News: नागपुर की कपिलनगर पुलिस ने जाल बिछाकर तुलसीराम ठाकुर को 121.63 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। मुख्य सप्लायर गौरव नंदागवली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज।

रूपम सिंह

Maharashtra Police Kapil Naga Drug Bust: कपिलनगर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 121.63 ग्राम एमडी ड्रग्स, इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा और मोबाइल फोन जब्त किया है। मामले में ड्रग्स की आपूर्ति करने वाले एक अन्य आरोपी के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

गोपनीय सूचना के आधार पर बिछाया जाल

पुलिस को गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि अंबाटोली, समतानगर निवासी तुलसीराम रामनथ ठाकुर (25) क्षेत्र में ड्रग्स की बिक्री के अवैध कारोबार में सक्रिय है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए कपिलनगर पुलिस ने उस पर नजर रखना शुरू कर दिया। कई दिनों तक उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखने के बाद पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई।

सुबह-सुबह दबिश देकर पकड़ा

गुरुवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस की टीम ने उप्पलवाड़ी स्थित पोस्ट ऑफिस मार्ग पर जाल बिछाया। जैसे ही संदिग्ध युवक वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे घेरकर हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 121.63 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स बरामद हुई। इसके अलावा ड्रग्स की तौल और बिक्री में इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा तथा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

पूछताछ में सप्लायर का नाम आया सामने

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान तुलसीराम ने खुलासा किया कि उसे यह मादक पदार्थ गौरव नंदागवली नामक व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराया जाता था। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने गौरव नंदागवली को भी मामले में आरोपी बनाया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

कपिलनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि फरार आरोपी गौरव नंदागवली की तलाश के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

नशे के कारोबार पर पुलिस की नजर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नागपुर शहर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि नशे के कारोबार से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?