नागपुर जिले के पुलिस आयुक्त (CP) विश्वास नांगरे पाटिल सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

नागपुर के CP नांगरे पाटिल का बड़ा एक्शन, शिकायतें मिलते ही स्पेशल एस्कॉर्ट स्क्वॉड भंग, महकमे में मचा हड़कंप

Nagpur CP Vishwas Nangre Patil: नागपुर पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने अनियमितताओं और शिकायतों के बाद स्पेशल एस्कॉर्ट स्क्वॉड को भंग कर दिया है। लगातार रेड से थानेदारों की नींद उड़ी हुई थी।

प्रमोद यादव

Nagpur Police Special Squad Disbanded: नागपुर जिले के पुलिस आयुक्त (CP)  विश्वास नांगरे पाटिल ने कथित अनियमितताओं और टीम के कुछ सदस्यों के खिलाफ मिली शिकायतों के बाद अपने स्पेशल एस्कॉर्ट स्क्वॉड को भंग कर दिया है।

करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों वाली यह टीम पिछले कुछ सप्ताह से शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अचानक छापेमारी को लेकर चर्चा में थी। इस टीम के सक्रिय होने से थानेदारों और डीबी स्क्वाड की नींद उड़ी हुई थी।

चर्चा ये भी है कि स्क्वाड की कार्रवाई से परेशान होकर ही सीपी से शिकायत की गई, वैसे करीब 1 महीने से पुलिस विभाग के अंदर ही ऐसा खेला हो रहा है। हाल ही में थानों में तैनात डिफॉल्टर या वसूली करने वाले कर्मचारियों की सूची सीपी नांगरे पाटिल के पास आई थी।

डीसीपी भी टीम की गतिविधियों को लेकर सतर्क

उन्होंने सूची में शामिल कर्मचारियों को तबादला अन्य जगहों पर कर दिया जिसमें कई लोग ऐसे थे जो न तो किसी अवैध गतिविधि में शामिल थेऔर न ही कोई वसूली कर रहे थे। वसूली करने वाले तो बच गए लेकिन उनकी कर्तव्यनिष्ठा पर दाग लग गया।

अब शिकायतों के चलते एस्कॉर्ट दस्ते की बर्खास्तगी हुई है। पिछले 2 महीनों में एस्कॉर्ट दस्ते ने कई ऐसी कार्रवाई कीं जो स्थानीय थानेदारों या उनके डीबी स्क्वाड को करनी चाहिए थी। इस विशेष दस्ते ने सट्टा-पट्टी, शराब, पान मसाला-तंबाकू समेत विभिन्न अवैध गतिविधियों के खिलाफ कई कार्रवाई की।

हालांकि कुछ चुनिंदा स्थानों पर की जा रही कार्रवाई के तरीके को लेकर पुलिस महकमे में सवाल उठने लगे थे। सूत्रों के मुताबिक टीम की लगातार कार्रवाई से थाना प्रभारियों पर भी दबाव और भय का माहौल बना हुआ था। जोन के नागपुर शहर पुलिस उपायुक्त भी टीम की गतिविधियों को लेकर सतर्क रहते थे क्योंकि संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों से सीपी सीधे जवाब-तलब कर रहे थे।

जल्द ही नए सिरे से एस्कॉर्ट स्क्वॉड गठित किया जाएगा

हाल के दिनों में एस्कॉर्ट दस्ते के कुछ सदस्यों के खिलाफ विभिन्न शिकायतें और कथित अनियमितताओं के आरोप सामने आए, इसके बाद सीपी ने दस्ता ही निरस्त करने का निर्णय लिया। सीपी विश्वास नांगरे पाटिल ने स्पष्ट किया कि स्क्वॉड को भंग करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

उनका कहना है कि किसी भी पुलिसकर्मी को ऐसे विशेष दस्ते में लगातार 2 महीने से अधिक समय तक नहीं रखा जाना चाहिए, लंबे समय तक एक ही टीम में रहने से कर्मियों के अनियमित गतिविधियों में लिप्त होने की आशंका बढ़ सकती है। जल्द ही नए सिरे से एस्कॉर्ट स्क्वॉड गठित किया जाएगा।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां

राहुल गांधी के डिजिटल सत्याग्रह पर सियासत तेज, मध्य प्रदेश से दर्ज हुईं 2300 से ज्यादा आवाजें; इंदौर सबसे आगे

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप