प्रकाश आंबेडकर और हर्षवर्धन सपकाल (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

PM मोदी का इस्तीफा तय? एपस्टीन मामले पर कांग्रेस और VBA ने मिलाया हाथ, कल RSS हेडक्वार्टर का करेंगे घेराव

Nagpur RSS HQ Protest March 23: नागपुर में कांग्रेस और वंचित आघाडी का RSS मुख्यालय पर हल्ला बोल। एपस्टीन फाइल्स और अमेरिका ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग।

प्रिया जैस

Epstein Files PM Modi Controversy: एपस्टीन फाइल मामला सामने आने के बाद वीबीए और कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर हमला किया है। कांग्रेस का आरोप है कि एपस्टीन फाइल में पीएम नरेंद्र मोदी के नाम का उल्लेख होने के बावजूद वे अपने पद पर बने हुए हैं। वहीं अमेरिका के साथ ट्रेड डील भी देश के लिए घाटे का सौदा है।

इन मुद्दों को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस व वंचित आघाडी ने सोमवार, 23 मार्च को नागपुर के संविधान चौक से आरएसएस के मुख्यालय तक मोर्चा निकालने का ऐलान किया है। इस मोर्चे का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और वंचित बहुजन आघाडी के अध्यक्ष एड. प्रकाश आंबेडकर करेंगे, जिसमें हजारों की संख्या में नेता, पदाधिकारी व आम लोग शामिल होंगे।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का दावा है कि अमेरिका के न्याय विभाग द्वारा जारी एपस्टीन फाइल में मोदी के नाम का उल्लेख है। मोदी मंत्रिमंडल के केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम भी इस फाइल में कई बार सामने आने की बात कही गई है।

आरएसएस मुख्यालय पर हल्ला बोलने की घोषणा की

इसके साथ ही अमेरिका के साथ किए गए व्यापारिक समझौते से भारत के किसानों और कृषि क्षेत्र को बड़े पैमाने पर नुकसान होने की आशंका जताई गई है। आरोप है कि भारत ने अमेरिका के सामने समझौता किया है और मोदी ने देश की संप्रभुता और स्वाभिमान को दांव पर लगा दिया है। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस व वंचित आघाडी के नेताओं ने आरएसएस मुख्यालय पर हल्ला बोलने की घोषणा की है।

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन